इस बार 12 नवंबर, मंगलवार को कार्तिक मास की पूर्णिमा है। हिंदू ग्रंथों में इस तिथि को बहुत ही पवित्र माना गया है। ये कार्तिक मास का अंतिम दिन होता है। इस दिन किए गए दान, जपादि का दस यज्ञों के समान फल प्राप्त होता है। 

उज्जैन. ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, कार्तिक पूर्णिमा पर अगर कुछ खास काम करने चाहिए, इससे शुभ फल मिलते हैं। ये काम इस प्रकार हैं...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पूर्णिमा पर करें ये 5 काम...
1.
कार्तिक पूर्णिमा की सुबह किसी नदी या तालाब में स्नान करके सूर्यदेव को अर्घ्य दें। इससे पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।
2. कार्तिक पूर्णिमा पर भगवान सत्यनारायण की कथा सुनने का विधान भी है। अगर ये संभव न हो तो भगवान विष्णु की पूजा करें।
3. शाम को 1. घर, 2. मंदिरों, 3. चौराहों, 4. पीपल के नीचे और 5. नदी के किनारे दीपक जलाएं। इससे घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
4. इस दिन जरुरतमंदों को दान देने की परंपरा भी है। संभव हो तो गर्म कपड़ों और गर्म भोजन का दान करें।
5. शाम को तुलसी पर दीपक लगाएं और नीचे लिखा मंत्र बोलें। इससे आपकी हर इच्छा पूरी हो सकती है।
वृंदा वृंदावनी विश्वपूजिता विश्वपावनी।
पुष्पसारा नंदनीय तुलसी कृष्ण जीवनी।।
एतभामांष्टक चैव स्त्रोतं नामर्थं संयुतम।
य: पठेत तां च सम्पूज्य सौश्रमेघ फलंलमेता।।