Mahakal Bhasma Aarti Time: उज्जैन का महाकालेश्वर मंदिर अपनी भस्मारती के लिए विश्व प्रसिद्ध है। सावन में भीड़ के चलते भस्मारती के समय में परिवर्तन किया गया है। जानें कैसे करें भस्मारती की बुकिंग?

Mahakal Bhasma Aarti Booking In Sawan: इस बार सावन मास की शुरूआत 29 जुलाई से हो रही है। इस महीने में महादेव के मंदिरों में भक्तों की भीड़ उमड़ती है। उज्जैन का महाकाल मंदिर भी इन मंदिरों में से एक है। ये मंदिर भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों में से तीसरे स्थान पर आता है। सावन के दौरान यहां लाखों भक्त आते हैं। यहां रोज सुबह की जाने वाली भस्मारती विश्व प्रसिद्ध है। सावन के दौरान हर साल भस्मारती के समय में थोड़ा परिवर्तन किया जाता है। आगे जानिए इस बार सावन में भस्मारती का समय क्या रहेगा और बुकिंग कैसे कर सकेंगे…

ये भी पढ़ें-
August 2026 Hindu Calendar: 31 में से 23 दिन व्रत-त्योहार, जानें अगस्त में कब है सावन शिवरात्रि और रक्षाबंधन?

सावन में क्या रहेगा भस्मारती का समय?

इस बार सावन मास 30 जुलाई से शुरू होगा जो 28 अगस्त तक रहेगा। इस दौरान महाकाल दर्शन के लिए लाखों भक्त यहां आएंगे। भक्तों की सुविधा के लिए रोज सुबह 4 बजे की जाने वाली भस्मारती के समय में परिवर्तन किया गया है। सावन के दौरान महाकाल मंदिर के कपाट तड़के 3 बजे खुलेंगे, इसके बाद भस्मारती होगी। वहीं प्रत्येक सावन सोमवार को महाकाल मंदिर के कपाट रात 2.30 पर खुलेंगे और इसके बाद भस्मारती होगी।

ये भी पढ़ें-
Sawan 2026: सावन में इन 10 चीजों के दान से खुलेंगे भाग्य के द्वार, महादेव की बरसेगी कृपा

कैसे करें भस्मारती के दर्शन?

अगर आप भी सावन में भगवान महाकाल की भस्मारती के दर्शन करना चाहते हैं तो इसके लिए तीन माध्यम हैं। इनमें से पहला है ऑनलाइन बुकिंग, दूसरा ऑफलाइन और तीसरा प्रोटोकॉल दर्शन। इन तीनों के जरिए आप बाबा महाकाल की भस्मारती के दर्शन कर सकते हैं।

कैसे करें महाकाल भस्मारती की ऑनलाइन बुकिंग?

भस्मारती की ऑनलाइन बुकिंग के लिए आपको महाकाल मंदिर की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। यहां भस्मारती बुकिंग से संबंधित नियमों का पालन करते हुए आप आने वाले दिनों में से किसी भी दिन की बुकिंग कर सकते हैं। ये व्यवस्था सशुल्क है।

कैसे करें महाकाल भस्मारती की ऑफलाइन बुकिंग?

अगर महाकाल भस्मारती की ऑनलाइन बुकिंग फुल हो जाए तो आप ऑफलाइन बुकिंग भी कर सकते हैं। इसके लिए आपको महाकाल मंदिर के समीप बने भस्मारती काउंटर पर जाकर एक फार्म भरना होगा। इस व्यवस्था में अधिकतम 150 लोगों को प्रतिदिन अनुमति दी जाती है। ये व्यवस्था नि:शुल्क है।

प्रोटोकॉल के जरिए भी कर सकते हैं दर्शन

महाकाल मंदिर में प्रोटोकॉल के तहत भी भस्मारती की अनुमति ली जा सकती है। लेकिन ये व्यवस्था राजनेता, बड़े प्रशासनिक अधिकारी, जज आदि के लिए ही है। इसके लिए आपको सीधे महाकाल मंदिर समिति के पीआरओ से संपर्क करना पड़ेगा।