MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Religion
  • Pitru Paksha 2026: श्राद्ध-तर्पण के लिए प्रसिद्ध हैं ये 10 तीर्थ, यहां पिंडदान से पितरों को मिलता है मोक्ष

Pitru Paksha 2026: श्राद्ध-तर्पण के लिए प्रसिद्ध हैं ये 10 तीर्थ, यहां पिंडदान से पितरों को मिलता है मोक्ष

Shradh Places in India: इस बार पितृ पक्ष 26 सितंबर से शुरू हो चुका है जो 10 अक्टूबर तक रहेगा। इस दौरान देश के विभिन्न तीर्थों में श्राद्ध, तर्पण आदि के लिए भीड़ उमड़ती है। कुछ तीर्थों से तो रोचक मान्यताएं भी प्रचलित हैं।

4 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Sep 26 2026, 10:57 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111
ये हैं श्राद्ध के लिए फेमस 10 सबसे बड़े तीर्थ
Image Credit : ChatGPT

ये हैं श्राद्ध के लिए फेमस 10 सबसे बड़े तीर्थ

10 Famous Tirth for Shradh: हिंदू धर्म में पितरों की शांति के लिए श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान का विशेष महत्व बताया गया है। देशभर में कई ऐसे तीर्थ स्थान हैं, जहां पितरों के लिए श्राद्ध और पिंडदान करने की परंपरा रही है। इनमें से कुछ स्थानों के बारे में ग्रंथों और पुराणों में भी बताय गया है। मान्यता है कि इन तीर्थों पर विधि-विधान से श्राद्ध कर्म करने से पितरों को शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। आगे जानिए ऐसे ही 10 प्रमुख तीर्थों के बारे में…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
211
सबसे बड़ा श्राद्ध तीर्थ है गया
Image Credit : Getty

सबसे बड़ा श्राद्ध तीर्थ है गया

बिहार में स्थित गया पितृ कर्म और पिंडदान के लिए प्रमुख तीर्थ माना जाता है। पितृ पक्ष के दौरान यहां देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और फल्गु नदी के तट पर अपने पितरों के लिए पिंडदान व तर्पण करते हैं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, गया में पिंडदान करने से पितरों को शांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है। इस स्थान का वर्णन रामायण में भी मिलता है।

311
इस तीर्थ की रक्षा करते हैं स्वयं ब्रह्मा
Image Credit : Getty

इस तीर्थ की रक्षा करते हैं स्वयं ब्रह्मा

राजस्थान का लोहागर भी श्राद्ध के लिए प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस तीर्थ की रक्षा स्वयं ब्रह्माजी करते हैं। यहां पिंडदान के साथ अस्थि विसर्जन की परंपरा भी है। मान्यता है कि लोहागर में श्राद्ध कर्म करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है। सूर्य देव को इस तीर्थ का प्रधान देवता माना जाता है।

411
यहां जन्म-मृत्यु से मिलती है मुक्ति
Image Credit : AI Image

यहां जन्म-मृत्यु से मिलती है मुक्ति

उत्तर प्रदेश का प्रयागराज भी पितृ कर्म के लिए महत्वपूर्ण तीर्थ माना जाता है। यहां गंगा, यमुना और सरस्वती के संगम पर श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करने की परंपरा है। प्रयाग में श्राद्ध कर्म कराने से पितरों को शांति मिलती है। मान्यता है कि यहां विधि-विधान से पितरों का तर्पण करने से जन्म-मृत्यु के बंधन से मुक्ति का पुण्य प्राप्त होता है।


ये भी पढ़ें-
Pitru Paksha 2026: श्राद्ध पक्ष में किन 10 चीजों के दान से मिलेगी सुख-समृद्धि? नोट करें लिस्ट

511
पिंडदान के लिए प्रसिद्ध हैं ब्रह्मकपाल
Image Credit : Meta AI

पिंडदान के लिए प्रसिद्ध हैं ब्रह्मकपाल

बद्रीनाथ धाम के पास स्थित ब्रह्मकपाल को पितृ श्राद्ध के लिए पवित्र तीर्थ माना जाता है। यहां श्रद्धालु अपने पूर्वजों की शांति के लिए पिंडदान और अन्य श्राद्ध कर्म करते हैं। धार्मिक मान्यता है कि ब्रह्मकपाल में पितरों के लिए किए गए श्राद्ध से उनकी आत्मा को शांति मिलती है। यहां के बारे में यह भी मान्यता है कि एक बार इस स्थान पर श्राद्ध कर्म करने के बाद पितरों के लिए दोबारा श्राद्ध करने की आवश्यकता नहीं रहती।

ये भी पढ़ें-
Pitru Paksha Story: राजा कर्ण से शुरू हुई श्राद्ध की कहानी, 10 तस्वीरों में जानें पूरी कथा

611
पिण्डारक में पितरों को मिलता है मोक्ष
Image Credit : chatgpt

पिण्डारक में पितरों को मिलता है मोक्ष

गुजरात में द्वारका से करीब 30 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पिण्डारक का प्राचीन नाम पिण्डतारक बताया जाता है। यहां एक पवित्र सरोवर है, जिसके किनारे श्राद्ध कर्म करने की परंपरा है। श्रद्धालु पिंडदान के बाद पिंडों को सरोवर में अर्पित करते हैं। इस स्थान पर पिंडदान करने से पितरों को मोक्ष की प्राप्ति होती है।

711
प्राचीन तीर्थों में से एक है हरिद्वार
Image Credit : Getty

प्राचीन तीर्थों में से एक है हरिद्वार

हरिद्वार में गंगा तट पर पितरों के लिए तर्पण और श्राद्ध कर्म करने की परंपरा है। यहां हर की पौड़ी और कुशावर्त घाट जैसे पवित्र स्थान हैं। उत्तराखंड पर्यटन भी हरिद्वार के पंचतीर्थों में कुशावर्त घाट का उल्लेख करता है। ये एक प्राचीन तीर्थ स्थान है, जिससे अनेक मान्यताएं जुड़ी हुई हैं।

811
यहां हुआ था कार्तिकेय का मुंडन
Image Credit : Getty

यहां हुआ था कार्तिकेय का मुंडन

उज्जैन का सिद्धवट पितृ कर्म के लिए विशेष महत्व रखता है। यहां श्राद्ध, पिंड, तर्पण, पिंडदान और त्रिपिंडी श्राद्ध जैसे कर्म किए जाते हैं। इसे पापमोचन तीर्थ भी बताया गया है। मान्यता है कि इसी स्थान पर भगवान शिव के पुत्र कार्तिकेय का मुंडन संस्कार हुआ था।

911
इस तीर्थ को कहते हैं तीर्थराज
Image Credit : Getty

इस तीर्थ को कहते हैं तीर्थराज

पुष्कर का पवित्र सरोवर धार्मिक दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। राजस्थान पर्यटन के अनुसार सरोवर 52 घाटों और अनेक मंदिरों से घिरा है और इसे तीर्थराज के रूप में जाना जाता है। इसी पवित्र सरोवर के घाटों पर धार्मिक स्नान और पितरों के निमित्त कर्म किए जाते हैं।

1011
दक्षिण की काशी है गोकर्ण
Image Credit : Getty

दक्षिण की काशी है गोकर्ण

गोकर्ण कर्नाटक का प्रमुख धार्मिक तीर्थ है और यहां महाबलेश्वर मंदिर स्थित है। पितृ कर्म के लिए गोकर्ण जाने की परंपरा भी कई हिंदू परिवारों में देखने को मिलती है। कर्नाटक पर्यटन गोकर्ण को महत्वपूर्ण धार्मिक तीर्थ और ‘दक्षिण की काशी’ के रूप में वर्णित करता है।

1111
श्राद्ध के लिए दूर-दूर से यहां आते हैं लोग
Image Credit : Getty

श्राद्ध के लिए दूर-दूर से यहां आते हैं लोग

कुरुक्षेत्र में सन्निहित सरोवर और पेहोवा पितृ कर्म से जुड़े प्रमुख तीर्थ हैं। सन्निहित सरोवर में श्राद्ध करने की धार्मिक मान्यता है। वहीं पेहोवा को पिंडदान और श्राद्ध कर्म के प्रमुख स्थान के रूप में जाना जाता है। दूर-दूर से लोग यहां अपने मृत परिजनों के पिंडदान के लिए आते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
पितृ पक्ष
 

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Pitru Paksha 2026: श्राद्ध पक्ष में किन 10 चीजों के दान से मिलेगी सुख-समृद्धि? नोट करें लिस्ट
Recommended image2
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में नहीं मिल रहे ब्राह्मण? घर पर ऐसे करें श्राद्ध-तर्पण, जानें आसान तरीका
Recommended image3
Pitru Paksha Story: राजा कर्ण से शुरू हुई श्राद्ध की कहानी, 10 तस्वीरों में जानें पूरी कथा
Recommended image4
Pitru Tarpan Mantra: पूर्वजों को जल देते समय पढ़ें ये मंत्र, पितृ पक्ष में ऐसे करें पितरों का स्मरण
Recommended image5
Pitru Paksha Special: श्राद्ध का खाना सबसे पहले कौए को ही क्यों खिलाते हैं? जानें पितरों से जुड़ी धार्मिक मान्यता
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved