MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • Home
  • Religion
  • Pradosh Vrat July 2026: कब करें प्रदोष व्रत, कितनी देर रहेगा मुहूर्त? जानें डेट, मंत्र सहित पूरी पूजा विधि

Pradosh Vrat July 2026: कब करें प्रदोष व्रत, कितनी देर रहेगा मुहूर्त? जानें डेट, मंत्र सहित पूरी पूजा विधि

Pradosh Vrat Kab Hai: भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए अनेक व्रत किए जाते हैं। प्रदोष व्रत भी इनमें से एक है। ये व्रत हर महीने में 2 बार किया जाता है।

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Jul 11 2026, 08:06 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14
जुलाई 2026 में कब करें प्रदोष व्रत?
Image Credit : Getty

जुलाई 2026 में कब करें प्रदोष व्रत?

Pradosh Vrat July 2026 Date: धर्म ग्रंथों में त्रयोदशी तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। हर महीने की दोनों पक्षों की त्रयोदशी तिथि पर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए व्रत-पूजा की जाती है, जिसे प्रदोष व्रत कहते हैं। इस बार 12 जुलाई 2026, रविवार को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि होने से रवि प्रदोष व्रत किया जाएगा। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करने पर सुख, समृद्धि और मनोकामनाओं की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं पूजा का शुभ मुहूर्त और आसान पूजा विधि…


ये भी पढ़ें-
Aniruddhacharya Maharaj Video: लड़की बोली ‘काश! घर वालों की बात मान ली होती‘, अनिरुद्धाचार्य महाराज ने लव मैरिज पर दी बड़ी सीख

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
24
12 जुलाई 2026 प्रदोष व्रत पूजा शुभ मुहूर्त
Image Credit : Getty

12 जुलाई 2026 प्रदोष व्रत पूजा शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार 12 जुलाई 2026, रविवार को प्रदोष काल में पूजा का शुभ समय शाम 7 बजकर 22 मिनिट से रात 9:24 बजे तक रहेगा। यानी भक्तों को पूजा के लिए पूरे 2 घंटे 2 मिनिट का समय मिलेगा। इस दिन वृद्धि, ध्रुव और सौम्य नाम के शुभ योग होने से इस व्रत का महत्व और बढ़ जाएगा।


ये भी पढ़ें-
Vrat Rules: व्रत पूरा होने के बाद सबसे पहले क्या खाएं? जानें पारण के सही नियम

34
इस विधि से करें रवि प्रदोष व्रत-पूजा
Image Credit : Getty

इस विधि से करें रवि प्रदोष व्रत-पूजा

- रविवार की सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें। इसके बाद हाथ में जल, चावल और फूल लेकर व्रत का संकल्प लें।
- दिन भर व्रत के नियमों का पालन करें और मन ही मन में भगवान के मंत्र ऊं नम: शिवाय का जाप करते रहें।
- शुभ मुहूर्त से पहले पूजा की तैयारी कर लें और पूजा स्थान पर गंगाजल या गौमूत्र छिपड़कर अच्छी तरह सफाई कर लें।
- शुभ मुहूर्त में शिवलिंग का पहले शुद्ध जल, फिर गाय के दूध और उसके बाद दोबारा जल से अभिषेक करें।
- इसके बाद शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, आक के फूल, भस्म, चंदन और पुष्प अर्पित करें। भगवान को भोग भी लगाएं।
- अंत में घी का दीपक जलाकर भगवान शिव की आरती करें और परिवार की सुख-समृद्धि की प्रार्थना करें।
- इस प्रकार जो व्यक्ति प्रदोष व्रत में महादेव की पूजा करता है, उसके जीवन में सुख-समृद्धि और शांति बनी रहती है।

44
रवि प्रदोष व्रत की कथा
Image Credit : Getty

रवि प्रदोष व्रत की कथा

किसी समय में एक गांव में गरीब ब्राह्मण अपने परिवार के साथ रहता था। ब्राह्मण की पत्नी भगवान शिव की परम भक्त थी और हर प्रदोष व्रत पूरी श्रद्धा से करती थी। एक बार उनका बेटा गंगा स्नान के लिए जा रहा था। जब वह रास्ते में आराम कर रहा था, तभी राजा के सैनिकों ने डाकू समझकर उसे पकड़ लिया।
बिना पूरी बात जाने राजा ने उसे जेल भेज दिया। उसी रात भगवान शिव की कृपा से राजा को स्वप्न आया कि वह बालक निर्दोष है। यदि उसे तुरंत मुक्त नहीं किया गया तो राज्य पर संकट आ जाएगा। अगली सुबह राजा ने लड़के के माता-पिता को बुलाया और सम्मानपूर्वक रिहा कर दिया।
साथ ही गरीब ब्राह्मण परिवार की मदद के लिए उन्हें पांच गांव दान में दिए। इस तरह शिवजी की कृपा से गरीब ब्राह्मण सुख से रहने लगा। मान्यता है कि सच्ची श्रद्धा से प्रदोष व्रत करने पर भगवान शिव अपने भक्तों की हर संकट से रक्षा करते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि प्रदान करते हैं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
पूजा विधि
शुभ मुहूर्त

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Aniruddhacharya Maharaj Video: लड़की बोली ‘काश! घर वालों की बात मान ली होती‘, अनिरुद्धाचार्य महाराज ने लव मैरिज पर दी बड़ी सीख
Recommended image2
Vrat Rules: व्रत पूरा होने के बाद सबसे पहले क्या खाएं? जानें पारण के सही नियम
Recommended image3
Yogini Ekadashi Vrat Katha: कैसे एक कोढ़ी को मिला सुंदर शरीर? पढ़ें योगिनी एकादशी की रोचक कथा
Recommended image4
Hindu Belief: पूजा करते समय दीपक बुझ जाए तो क्या करें, क्या ये अपशकुन है?
Recommended image5
Yogini Ekadashi 2026: कब करें योगिनी एकादशी व्रत? जानें सही डेट, मंत्र और मुहूर्त सहित पूरी पूजा विधि
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved