MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Puja Vrat Katha
  • Amalaki Ekadashi 2023 Upay: चाहिए धन लाभ या नौकरी तो 3 मार्च को करें ये उपाय, इनसे पूरी होगी आपकी हर इच्छा

Amalaki Ekadashi 2023 Upay: चाहिए धन लाभ या नौकरी तो 3 मार्च को करें ये उपाय, इनसे पूरी होगी आपकी हर इच्छा

Amalaki Ekadashi 2023 Upay: इस बार फाल्गुन मास की आमलकी एकादशी का व्रत 3 मार्च, शुक्रवार को किया जाएगा। धर्म ग्रंथों में इस एकादशी का विशेष महत्व बताया गया है। इस बार आमलकी एकादशी पर कई शुभ योग भी बन रहे हैं, जिससे इसका महत्व और भी बढ़ गया है। 

3 Min read
Manish Meharele
Published : Mar 03 2023, 06:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
आमलकी एकादशी पर करें ये उपाय...
Image Credit : Getty

आमलकी एकादशी पर करें ये उपाय...

हिंदू धर्म में हर तिथि का अलग महत्व बताया गया है। कुल 16 तिथियों में से एकादशी का महत्व सबसे अधिक माना गया है। साल में कुल 24 एकादशियां आती हैं। इन सभी के नाम और महत्व अलग-अलग है। (Amalaki Ekadashi 2023) इसी क्रम में फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को आमलकी एकादशी कहते हैं। कुछ ग्रंथों में इसे रंगभरी एकादशी भी बताया गया है। इस बार ये तिथि 3 मार्च, शुक्रवार को है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, आमलकी एकादशी पर सर्वार्थसिद्धि, सौभाग्य और शोभन नाम के शुभ योग बनने से इसका महत्व और भी बढ़ गया है। (Amalaki Ekadashi 2023 Upay) इस शुभ योग में कुछ आसान उपाय करने से हर मनोकामना पूरी हो सकती है। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…
 

26
परेशानियां कम करने के लिए उपाय
Image Credit : Getty

परेशानियां कम करने के लिए उपाय

एकादशी पर भगवान विष्णु की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस दिन विधि-विधान से विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। यदि आप ये उपाय न कर पाएं तो किसी योग्य विद्वान ब्राह्मण से भी करवा सकते हैं। विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करने से आपके जीवन की अनेक परेशानियां हल सकती हैं। ये एक बहुत ही कारगर उपाय है।

36
धन लाभ के लिए उपाय
Image Credit : Getty

धन लाभ के लिए उपाय

यदि आप धन लाभ चाहते हैं तो एकादशी तिथि पर भगवान विष्णु के साथ-साथ देवी लक्ष्मी की भी पूजा करें। भगवान विष्णु और देवी लक्ष्मी की प्रतिमा का अभिषेक केसर मिश्रित जल से करें। अभिषेक करते समय ऊं श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णु पत्न्यै च धीमहि तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात् ऊं मंत्र का जाप करते रहें। इससे आपकी मनोकामना जरूर पूरी होगी।

46
जीवन में शांति के लिए
Image Credit : Getty

जीवन में शांति के लिए

अगर आपके जीवन में अशांति है और शांति चाहते हैं तो आमलकी एकादशी पर अपने घर में भगवान विष्णु के निमित्त हवन करवाएं। इस शुभ कार्य में अपने सगे-संबंधियों को भी बुलाएं। इसके लिए किसी योग्य ज्योतिषी या पंडित से सलाह लें। इससे आपके घर में जितने भी दोष हैं वो दूर हो सकते हैं और जीवन में शांति बनी रहेगी।
 

56
नौकरी में प्रमोशन के लिए
Image Credit : Getty

नौकरी में प्रमोशन के लिए

आमलकी एकादशी पर पहले भगवान विष्णु की पूजा करें और एक चंदन की माला भगवान के चरणों में रख दें। बाद में इसी माला से नीचे लिखे मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें। इसके बाद इस माला को अपने गले में पहन लें। जल्दी ही नौकरी से जुड़ी आपकी हर समस्या दूर हो सकती है। ये है वो मंत्र- 
ऊं नमो भगवते वासुदेवाय नम:

66
प्रेम में सफलता पाने के लिए
Image Credit : Getty

प्रेम में सफलता पाने के लिए

यदि आप प्रेम में सफलता चाहते हैं तो आमलकी एकादशी पर भगवान श्रीकृष्ण और देवी राधा की पूजा करें। इन्हें गुलाल लगाएं। भगवान श्रीकृष्ण को पीले और देवी राधा को लाल वस्त्र अर्पित करें। इसके बाद अपनी मनोकामना पूरी होने के लिए प्रार्थना करें। आपको सफलता अवश्य मिलेगी।


ये भी पढ़ें-

Mangal Rashi Parivartan March 2023: 58 दिन तक मिथुन राशि में रहेगा मंगल, बुलंदी पर होंगे 3 राशि वालों के सितारे


Shani Uday Rashifal 2023: 6 मार्च को उदय होगा शनि, खोल देगा इन 3 राशि वालों के किस्मत के दरवाजे


Surya Rashi Parivartan March 2023: इस महीने सूर्य करेगा मीन राशि में प्रवेश, 3 राशि वालों के लिए खुल जाएंगे किस्मत के दरवाजे


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।


 

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved