Banke Bihari Temple Live Darshan: 7 सितंबर को पूरे देश में जन्माष्टमी का पर्व बड़ी ही धूम-धाम से मनाया गया। जन्माष्टमी का सबसे ज्यादा उल्लास मथुरा और वृंदावन में देखा जा गया। यहां सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें लगी हुई थी। 

उज्जैन. हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव (janmashtami 2023) बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस बार ये पर्व 7 सितंबर, गुरुवार को मनाया गया। वैसे तो कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व पूरे देश में ही मनाया जाता है, लेकिन इसकी रौनक मथुरा और वृंदावन में सबसे ज्यादा देखने को मिलती है। वृंदावन के बांके बिहारी मंदिर में सुबह से ही भक्तों की भीड़ लगी थी।

ठाकुर जी पहनी डेढ़ लाख की ड्रेस
जन्माष्टमी के मौके पर भगवान बांके बिहारी के लिए खास ड्रेस तैयार की गई, जिसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रूपए बताई जा रही है। खास बात ये है कि ये ड्रेस वृंदावन के कारीगरों द्वारा तैयार की गई थी। जरी के कपड़े से बनी इस पोशाक पर बेल बूटों की सुंदर कारीगरी की गई थी। इस मौके पर भगवान बांके बिहारी के लिए चांदी का नया स्नान पात्र बनवाया गया, जिसमें महाभिषेक किया गया और चांदी का छत्र भी लगाया गया।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

बांके बिहारी मंदिर जन्माष्टमी कार्यक्रम (Banke Bihari Mandir Mathura Janmashtami 2023 Program)
- 7 सितंबर की सुबह गणपति एवं नवग्रह स्थापना- पूजन रात्रि 11 बजे से
- सहस्त्रार्चन (कमल पुष्प एवं तुलसी दल से) रात्रि 11.55 तक
- प्राकट्य दर्शन हेतु पट बंद रात्रि 11.59 बजे
- प्राकट्य दर्शन- आरती रात्रि 12 बजे से 12.05 तक
- पयोधर महाभिषेक कामधेनु रात्रि 12.05 से 12.20 तक
- रजत कमल पुष्प में विराजमान ठाकुरजी का जन्म महाभिषेक रात्रि 12.20 से 12.40 तक
- श्रृंगार आरती रात्रि 12.40 से 12.50 तक
- शयन आरती रात्रि 01.25 से 1.30 तक


ये भी पढ़ें-

Krishna Myth: श्रीकृष्ण की प्रेमिका राधा सच या मिथक? जानें 5 ऐसी बातें जो बहुत कम लोग जानते हैं


Janmashtami 2023 Parana Time: बिना पारणा नहीं मिलेगा जन्माष्टमी व्रत का पूरा फल, जानें शुभ मुहूर्त और विधि