MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Puja Vrat Katha
  • Gupt navratri 2023 Upay: गुप्त नवरात्रि के अंतिम दिन 30 जनवरी को करें ये 5 आसान उपाय, जो चाहोगे, वो सब मिलेगा

Gupt navratri 2023 Upay: गुप्त नवरात्रि के अंतिम दिन 30 जनवरी को करें ये 5 आसान उपाय, जो चाहोगे, वो सब मिलेगा

Gupt navratri 2023: 30 जनवरी, सोमवार को माघ मास की गुप्त नवरात्रि का अंतिम दिन है। इस दिन साधक देवी सिद्धिदात्री की पूजा करते हैं। इस दिन अगर कुछ खास उपाय किए जाएं तो हर तरह की मनोकामना पूरी हो सकती हैं और परेशानियां कम हो सकती हैं। 

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Jan 30 2023, 06:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
गुप्त नवरात्रि के अंतिम दिन करें ये उपाय
Image Credit : Getty

गुप्त नवरात्रि के अंतिम दिन करें ये उपाय

हिंदू पंचांग के अनुसार, साल की अंतिम नवरात्रि (Gupt navratri 2023) माघ मास में मनाई जाती है। इसे गुप्त नवरात्रि कहते हैं। इस बार 30 जनवरी, सोमवार को माघ मास के गुप्त नवरात्रि का अंतिम दिन है। ये दिन बहुत ही खास है क्योंकि इस दिन कई शुभ योग भी बन रहे हैं। (Gupt navratri 2023 Upay) सोमवार को सुस्थिर, शुक्ल और ब्रह्म नाम के 3 शुभ योग दिन भर रहेंगे। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, गुप्त नवरात्रि के अंतिम दिन इतने सारे शुभ योगों में यदि कुछ उपाय किए जाएं तो हर तरह की परेशानी दूर हो सकती है। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…
 

26
कन्याओं को भोजन करवाएं
Image Credit : google

कन्याओं को भोजन करवाएं

गुप्त नवरात्रि के अंतिम दिन कम से कम 9 कन्याओं को अपने घर बुलाकर भोजन करवाएं। भोजन में खीर या हलवा विशेष रूप से होना चाहिए। इन कन्याओं की विधि-विधान से पूजा करें और इन्हें कुछ उपहार देकर विदा करें। इन कन्याओं की उम्र 10 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इस उपाय से आपकी कई परेशानियां स्वत: ही दूर हो जाएगी।
 

36
ब्राह्मण महिला को दें सुहाग की सामग्री
Image Credit : google

ब्राह्मण महिला को दें सुहाग की सामग्री

गुप्त नवरात्रि के अंतिम दिन किसी ब्राह्मण स्त्री को घर बुलाकर उसका आदर सत्कार करें। भोजन करवाएं और उसे सुहाग की सामग्री जैसे लाल रंग की साड़ी, चूड़ी, कुंकुम, बिछुड़ी, मेहंदी आदि चीजें दान करें। साथ ही कुछ रुपए भी दक्षिणा के रूप में दें। इस तरह सुहाग की सामग्री दान देने से घर में खुशहाली बनी रहती है।

46
किसी देवी मंदिर में ध्वज चढ़वाएं
Image Credit : google

किसी देवी मंदिर में ध्वज चढ़वाएं

गुप्त नवरात्रि के अंतिम दिन देवी सिद्धिदात्री की पूजा की जाती है। इस दिन अपने आस-पास स्थिति किसी देवी मंदिर में लाल या केसरिया रंग का ध्वज लगवाएं। यदि वहां पहले से कोई ध्वज लगा हो तो ये ध्वज मंदिर के पुजारी को दे दें और उचित समय पर लगाने के लिए आग्रह करें। इससे आपके जीवन की समस्याएं दूर हो जाएंगी।
 

56
जरूरतमंदों को दान करें
Image Credit : google

जरूरतमंदों को दान करें

गुप्त नवरात्रि में दान का भी विशेष महत्व बताया गया है। 30 जनवरी, सोमवार को यानी गुप्त नवरात्रि के अंतिम दिन जरूरतमंदों को अनाज, भोजन, बर्तन आदि चीजों का दान करें। इस समय शीत ऋतु चल रही है, जिसे देखते हुए गर्म कपड़े और कंबल आदि का दान भी किया जा सकता है। इससे आपके जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।
 

66
तुलसी की पूजा करें
Image Credit : Getty

तुलसी की पूजा करें

धर्म ग्रंथों में तुलसी को भी देवी का ही रूप माना गया है। इसलिए गुप्त नवरात्रि के अंतिम दिन तुलसी की पूजा करें और शुद्ध घी का दीपक लगाएं। तुलसी की परिक्रमा करने के बाद तुलसी नामाष्टक मंत्र का जाप करें। तुलसी के पौधे पर सुहाग की सामग्री भी अर्पित करें। इससे आपके वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।


ये भी पढ़ें-

Shani Ast 2023: 30 जनवरी को अस्त होगा शनि ग्रह, अगले 33 दिन इन 4 राशि वालों पर पड़ेंगे भारी
 

जल्दबाजी में नहीं बल्कि बहुत सोच-समझकर करना चाहिए ये 3 काम, नहीं तो बाद में पछताना पड़ता है
 

Hindu Tradition: कब और किन अवस्थाओं में हमें बड़े-बुजुर्गों के पैर नहीं छूना चाहिए? जानिए वजह भी

Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।


 


 

पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Maha Shivratri 2026 Kab Hai: 15 या 16 फरवरी महाशिवरात्रि कब है? यहां दूर करें कंफ्यूजन जानें सही डेट
Recommended image2
Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी व्रत कब? जानें पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त
Recommended image3
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर कैसे करें पूजा, कौन-सा मंत्र बोलें? जानें शुभ मुहूर्त
Recommended image4
Sakat Chauth Bhajan Lyrics: सकट चौथ पर सुने ये 5 भजन, खो जाएं गणेशा की भक्ति में
Recommended image5
Chauth Mata Aarti Lyrics In Hindi: सकट चतुर्थी पर करें चौथ माता की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved