MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Puja Vrat Katha
  • Mahashivaratri 2023: पैसा, अच्छी सेहत, वैवाहिक सुख के लिए महाशिवरात्रि पर करें ये उपाय, दूर होगी हर समस्या

Mahashivaratri 2023: पैसा, अच्छी सेहत, वैवाहिक सुख के लिए महाशिवरात्रि पर करें ये उपाय, दूर होगी हर समस्या

Mahashivaratri 2023: इस बार महाशिवरात्रि का पर्व 18 फरवरी, शनिवार को मनाया जाएगा। ये दिन शिवजी की पूजा के लिए अति महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन अगर कुछ खास उपाय किए जाएं तो हमारी कई तरह की परेशानियां अपनेआप दूर हो सकती हैं। 

3 Min read
Manish Meharele
Published : Feb 15 2023, 06:00 AM IST| Updated : Feb 15 2023, 09:58 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
महाशिवरात्रि के उपाय
Image Credit : freepik

महाशिवरात्रि के उपाय

ज्योतिष शास्त्र में हमारी हर समस्या का समाधान छिपा है। ज्योतिष के ये उपाय यदि किसी खास मौके पर किए जाएं तो और भी शुभ रहता है। महाशिवरात्रि (Mahashivaratri 2023) भी ऐसा ही एक खास दिन है। ये भगवान शिव की प्रिय तिथि है। धर्म ग्रंथों के अनुसार इस तिथि पर किए गए उपायों का फल बहुत ही जल्दी प्राप्त होता है। इस बार महाशिवरात्रि (Mahashivaratri Ke Upay) का पर्व 18 फरवरी, शनिवार को है। आगे जानिए इस दिन आप कौन-कौन से उपाय कर सकते हैं…
 

26
रोगों से बचने के लिए उपाय
Image Credit : Getty

रोगों से बचने के लिए उपाय

यदि आपके घर में परिवार में कोई व्यक्ति लंबे समय से बीमार है और काफी इलाज करवाने के बाद भी आराम नहीं मिल रहा है तो आप महाशिवरात्रि पर पानी में काले तिल डालकर शिवलिंग का अभिषेक करें। ये उपाय करते समय महामृत्युंजय मंत्र का जाप भी करें। इस उपाय से रोगों में आराम भी मिलता है।

36
सुखी वैवाहिक जीवन के लिए उपाय 
Image Credit : Getty

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए उपाय 

अगर वैवाहिक जीवन में परेशानियां चल रही हो तो महाशिवरात्रि पर पहले शिव-पार्वती की पूजा विधि-विधान से करें और गाय के दूध से खीर बनाकर इसका भोग भगवान को लगाएं। बाद में इस खीर को पति-पत्नी साथ मिलकर खाएं। इस उपाय से आपके वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर हो सकती हैं।
 

46
धन लाभ के लिए उपाय
Image Credit : Getty

धन लाभ के लिए उपाय

महाशिवरात्रि पर स्नान आदि करने के बाद पहले शिवजी की पूजा विधि-विधान से करें। इसके बाद साबूत चावल शिवलिंग पर चढ़ाएं। चावल चढ़ाते समय ऊं नम: शिवाय: मंत्र का जाप करें। बाद में इन चावलों को एक लाल रंग के कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी में रखें। जल्दी ही धन लाभ के योग बनने लगेंगे।  

56
सुख-समृद्धि के लिए उपाय
Image Credit : Getty

सुख-समृद्धि के लिए उपाय

घर-परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महाशिवरात्रि पर शिव यंत्र की स्थापना अपने घर में रखें। इसके पहले इसकी विधि-विधान से पूजा करें। शिव यंत्र के प्रभाव से घर के सभी दोष दूर हो जाते हैं। ये यंत्र बाजार में पूजा-पाठ की सामग्री की दुकान पर आसानी से मिल जाता है। ये यंत्र बहुत ही प्रभावशाली है।
 

66
वास्तु दोष दूर करने के लिए उपाय
Image Credit : Getty

वास्तु दोष दूर करने के लिए उपाय

अगर आपके घर में वास्तु दोष है तो आपको लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इस दोष के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए महाशिवरात्रि पर घर में पारद शिवलिंग की स्थापना करें और प्रतिदिन इसकी पूजा करें। जल्दी ही आपको शुभ फल मिलने लगेंगे।


ये भी पढ़ें-

Mahashivratri 2023: किस तिथि पर और कहां हुआ था शिव-पार्वती का विवाह, जानें क्या लिखा है शिवमहापुराण में?


Shivji Ke Bhajan: ये हैं भगवान शिव के 10 सुपरहिट भजन, महाशिवरात्रि पर इन्हें गाकर करें महादेव को प्रसन्न

Shukra Gochar February 2023: शुक्र के राशि बदलने से कितनी राशि वालों को होगा धन लाभ और चमकेगी किस्मत?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।


 



 

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved