MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Gati Shakti University
Supreme Court
Justice Ravi Kumar Diwakar
Ahmedabad Crime
Krishna Chhathi Wishes & Quotes
AIIMS Population Clock
Toxic Box Office Collection
Satya Niketan Building Collapse
Krishna Ji Ki Chhathi 2026 Date
Aaj Ka Rashifal
Hanuman Ansh Box Office Collection
Mirzapur The Movie Boc Office Collections
Kanpur Murder Case
Singapore PM Salary
Rakesh Mehta Suicide
Global News
  • Home
  • Religion
  • Puja Vrat Katha
  • अनोखा मंदिर, जहां हैं हजारों नाग प्रतिमाएं, महाभारत काल से जुड़ा है इतिहास

अनोखा मंदिर, जहां हैं हजारों नाग प्रतिमाएं, महाभारत काल से जुड़ा है इतिहास

Nag Panchami 2024: हमारे देश में अनेक नाग मंदिर हैं, इनमें से कुछ तो बहुत ही रहस्यमयी और अद्भुत हैं। ऐसा ही एक नाग मंदिर केरल में भी है। इस मंदिर का इतिहास महाभारत काल से जोड़कर देखा जाता है। 

2 Min read
Author : Manish Meharele
| Updated : Aug 09 2024, 07:37 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
14
कहां है नागदेवता का अनोखा मंदिर
Image Credit : wikipedia

कहां है नागदेवता का अनोखा मंदिर

Mannarasala Nag Mandir, Kerala: हिंदू धर्म में नागों को भी देवता मानकर उनकी पूजा की जाती है। हमारे देश में कईं प्रसिद्ध नाग मंदिर हैं, जिन्हें देखकर कोई भी आश्चर्य चकित हो सकता है। ऐसा ही एक मंदिर केरल के आलापुज्हा (अलेप्पी) शहर से 37 किलोमीटर दूर है। इसे मन्नारशाला नाग मंदिर कहते हैं। इस मंदिर की सबसे खास बात ये है कि यहां 1-2 नहीं हजारों नाग प्रतिमाएं हैं। नाग पंचमी (9 अगस्त, शुक्रवार) के मौके पर जानिए इस मंदिर से जुड़ी खास बातें…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
24
यहां हैं 30 हजार से ज्यादा नाग प्रतिमाएं
Image Credit : mannarasala.org

यहां हैं 30 हजार से ज्यादा नाग प्रतिमाएं

आम तौर पर किसी भी मंदिर में देवी-देवता की 1 या 2 प्रतिमाएं ही होती हैं, लेकिन मन्नारशाला नाग मंदिर में 30 हजार से अधिक नाग प्रतिमाएं हैं। यह मंदिर 16 एकड़ से अधिक जगह पर फैला हुआ है, यहां जिधर भी देखो नाग प्रतिमाएं भी दिखाई देती हैं। नागपंचमी व अन्य खास मौकों पर यहां भक्तों की भीड़ उमड़ती है। यहां के मुख्य नागदेवता नागराज और नागयक्षी हैं।

34
निसंतान लोगों की पूरी होती है कामना
Image Credit : mannarasala.org

निसंतान लोगों की पूरी होती है कामना

जिन लोगों की कोई संतान नहीं होती, वे यहां हल्दी से बनी नाग प्रतिमा चढ़ाते हैं। इसके पहले पति-पत्नी दोनों मंदिर परिसर में बने तालाब में नहाकर गीले कपड़ों में ही भगवान के दर्शन करते हैं। यहां कांसे का बर्तन रखा होता है, जिसे उरुली कहते हैं। पति-पत्नी इसे पलट कर रख देते हैं। संतान होने पर वे इस बर्तन को सीधा कर इच्छा अनुसार भेंट रखते हैं।

44
खांडव वन से भागकर यहां आ गए सर्प
Image Credit : keralatourism.travel

खांडव वन से भागकर यहां आ गए सर्प

महाभारत में खांडव वन का वर्णन मिलता है। खांडव वन में किसी समय सांप ही सांप निवास करते थे। अर्जुन ने भगवान श्रीकृष्ण के कहने पर इस स्थान को अपने बाणों से जलाकर राख कर दिया। तब यहां रहने वाले सभी सांप जान बचाकर इधर-उधर भागने लगे। कहते हैं खांडव वन से भागकर वे सांप यहां केरल में आकर बस गए। मन्नारशाला मंदिर में नम्बूदिरी परिवार के लोग ही पूजा करते हैं। ऐसा भी कहा जाता है कि इसी परिवार की एक स्त्री के गर्भ से नागराज ने जन्म लिया था।


ये भी पढ़ें-

Nag Panchami 2024: सांप की जीभ का आगे का भाग 2 हिस्सों में क्यों होता है?

Nagpanchami Ki Katha: नागपंचमी पर जरूर सुनें ये कथा, तभी मिलेगा पूजा का पूरा फल

Disclaimer

इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Janmashtami 2026: आधी रात की पूजा में न हो कोई कमी, जन्माष्टमी से पहले तैयार रखें ये 35+ जरूरी सामग्री
Recommended image2
Sawan Shivratri 2026: 11 अगस्त को करें ये 5 उपाय, भोलेनाथ की कृपा से पूरी हो सकती है मनोकामना!
Recommended image3
Somvati Amavasya: सोमवती अमावस्या पर सुहागिन महिलाएं क्यों देती हैं 108 भंवरी? क्या है धार्मिक महत्व
Recommended image4
Mahashivratri 2026 Date and Time: महाशिवरात्रि कब है, जानिए सही डेट-मुहूर्त और पूजा सामग्री लिस्ट
Recommended image5
Maha Shivratri 2026 Date: महाशिवरात्रि कब है 15 या 16 फरवरी? दूर करें कंफ्यूजन जानें सही डेट
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved