MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Puja Vrat Katha
  • Mauni Amavasya 2023: राशि अनुसार ये उपाय पूरी करेंगे आपकी हर इच्छा, 21 जनवरी को मौनी अमावस्या पर करें

Mauni Amavasya 2023: राशि अनुसार ये उपाय पूरी करेंगे आपकी हर इच्छा, 21 जनवरी को मौनी अमावस्या पर करें

Mauni Amavasya Rashi Anusar Upay: पंचांग के अनुसार, एक साल में कुल 12 अमावस्या होती है, इन सभी में मौनी अमावस्या का विशेष महत्व है। इस बार 21 जनवरी, शनिवार को मौनी अमावस्या का संयोग बन रहा है। ये तिथि स्नान-दान व उपाय के लिए बहुत ही शुभ मानी गई है। 

4 Min read
Manish Meharele
Published : Jan 21 2023, 05:45 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113
मौनी अमावस्या के राशि अनुसार उपाय
Image Credit : Getty

मौनी अमावस्या के राशि अनुसार उपाय

इस बार 21 जनवरी, शनिवार को मौनी अमावस्या (Mauni Amavasya 2023) रहेगी। शनिवार को अमावस्या होने से ये शनिश्चरी अमावस्या भी कहलाएगी। मौनी अमावस्या पर किए गए दान और पूजा का फल कई गुना होकर मिलता है, ऐसा धर्म ग्रंथों में बताया गया है। (Mauni Amavasya Rashi Anusar Upay) उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, मौनी अमावस्या पर राशि अनुसार कुछ विशेष उपाय करने से अशुभ ग्रह शांत होते हैं और जीवन की परेशानियां दूर हो सकती हैं। आगे जानिए मौनी अमवास्या पर राशि अनुसार, कौन-से उपाय करने चाहिए…
 

213
मेष राशि
Image Credit : google

मेष राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। इस राशि के लोगों को मौनी अमावस्या पर तिल और गेहूं का दान करना चाहिए। साथ ही पीपल के वृक्ष में जल अर्पित करें। ऐसा करने से इनकी परेशानियां दूर हो सकती हैं। 
 

313
वृषभ राशि
Image Credit : google

वृषभ राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशि के लोग मौनी अमावस्या के शुभ योग में जौ और चीनी का दान करें। साथ ही शुक्र के मंत्रों का जाप भी करना चाहिए। इससे इनका तनाव कम हो सकता है। 
 

413
मिथुन राशि
Image Credit : google

मिथुन राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह बुध है। मौनी अमावस्या पर इस राशि वाले किसी सुहागिन महिला को हरे रंग के वस्त्र व चूड़ी का दान करें। अगर कहीं किन्नर दिख जाएं तो उन्हें भी कुछ न कुछ दान जरूर करें।
 

513
कर्क राशि
Image Credit : google

कर्क राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह चंद्रमा है। इस राशि के लोगों को मौनी अमावस्या पर सफेद रंग की खाद्य पदार्थों जैसे चावल, शक्कर, मावे की मिठाई, दूध आदि का दान करना चाहिए। इससे इनकी मनोकामना जल्दी पूरी हो सकती है।
 

613
सिंह राशि
Image Credit : google

सिंह राशि

इस राशि के स्वामी स्वयं सूर्यदेव हैं। इस राशि के लोग सूर्यदेव को तांबे के लोटे से जल चढ़ाएं और छाता, जूता, गेहूं, धार्मिक पुस्तकें का दान करें। इससे इनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
 

713
कन्या राशि
Image Credit : google

कन्या राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह बुध है। इन लोगों को मौनी अमावस्या के शुभ योग में पशुओं को हरा चारा खिलाना चाहिए। साथ ही जरूरतमंदों को कांसे के बर्तन, हरी मूंग आदि का दान करना चाहिए।
 

813
तुला राशि
Image Credit : google

तुला राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशि के लोग को गाय के दूध से खीर बनाकर लोगों को दान करनी चाहिए यानी सभी को खिलानी चाहिए। संभव हो तो छोटी कन्याओं को वस्त्र दान भी करें।
 

913
वृश्चिक राशि
Image Credit : google

वृश्चिक राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह मंगल है। मौनी अमावस्या पर इस राशि के लोग लाल चंदन, तांबे के बर्तन, गेहूं, चावल आदि चीजों का दान करें। इससे इन पर पितरों की कृपा बनी रहेगी और शुभ फल भी मिलेंगे।
 

1013
धनु राशि
Image Credit : google

धनु राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह गुरु हैं। मौनी अमावस्या पर इस राशि के लोग चने की दाल, गुड़, शहद, धार्मिक पुस्तक, हल्दी, पीले चंदन का दान करें। साथ ही केले के पेड़ पर जल भी चढ़ाएं।
 

1113
मकर राशि
Image Credit : google

मकर राशि

इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं। शनि से संबंधित शुभ फल पाने के लिए इस राशि के लोग काले तिल, कंबल, जूते-चप्पल आदि चीजों का दान करें। इससे शनिदेव की कृपा आप पर हमेशा बनी रहेगी।
 

1213
कुंभ राशि
Image Credit : google

कुंभ राशि

इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। इस राशि के लोग लोहे के बर्तन, सरसों या तिल का तेल, गर्म कपड़े, काले वस्त्रों का दान करें। साथ ही शनिदेव की पूजा भी करें। इससे इनकी परेशानियां कम हो सकती हैं।
 

1313
मीन राशि
Image Credit : google

मीन राशि

इस राशि के स्वामी ग्रह गुरु हैं। इस राशि वाले मौनी अमावस्या पर केले या अन्य किसी पीले फल का दान करें। साथ ही साथ देवगुरु बृहस्पति के मंत्रों का जाप भी करें। माथे पर चंदन का तिलक लगाएं।


ये भी पढ़ें-

Vasant Panchami 2023: क्यों मनाया जाता है वसंत पंचमी पर्व, क्यों करते हैं देवी सरस्वती की पूजा?


Myth of Shani: क्या शनिदेव हमेशा अशुभ फल ही देते हैं, इनके दर्शन करते समय कौन-सी बात हमेशा याद रखें?


Shanishchari Amavasya 2023: कब है साल 2023 की पहली शनि अमावस्या, इस दिन कौन-सा दुर्लभ संयोग बनेगा?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।



 

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved