MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Puja Vrat Katha
  • Purnima Vrat January 2026: कब करें पौष पूर्णिमा व्रत, 2 या 3 जनवरी?

Purnima Vrat January 2026: कब करें पौष पूर्णिमा व्रत, 2 या 3 जनवरी?

Purnima Vrat January 2026: साल 2026 के पहले महीने में पौष पूर्णिमा का संयोग बन रहा है। ये तिथि 2 दिन रहेगी जिसके चलते लोगों के मन में ये कन्फ्यूजन है कि पौष पूर्णिमा का व्रत कब करें, 2 या 3 जनवरी? जानें क्या है पौष पूर्णिमा की सही डेट।

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Jan 02 2026, 10:17 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
15
क्या है पौष पूर्णिमा 2026 की सही डेट?
Image Credit : Getty

क्या है पौष पूर्णिमा 2026 की सही डेट?

Purnima Vrat January 2026 Date: पंचांग के अनुसार हर महीने में दो पक्ष होते हैं शुक्ल व कृष्ण। शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहते हैं। इस दिन चंद्रमा अपने पूर्ण आकार में दिखाई देता है। इस तिथि महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में भी बताया गया है। इस तिथि पर लोग व्रत भी करते हैं। साल 2026 के पहले सप्ताह में पौष मास की पूर्णिमा तिथि का संयोग बन रहा है। ये तिथि 2 दिन होने से लोगों के मन में संशय है कि ये व्रत कब करें, 2 या 3 जनवरी? उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी से जानिए क्या है पौष पूर्णिमा व्रत की सही डेट…


ये भी पढ़ें-
Magh Mela 2026: कब से शुरू होगा माघ मेला, कितने स्नान होंगे? नोट करें डेट्स

25
कब से कब तक रहेगी पौष पूर्णिमा 2026?
Image Credit : Getty

कब से कब तक रहेगी पौष पूर्णिमा 2026?

पंचांग के अनुसार, पौष मास की पूर्णिमा तिथि 02 जनवरी, शुक्रवार की शाम को 06 बजकर 53 मिनिट से शुरू होगी जो अगले दिन यानी 03 जनवरी, शनिवार की दोपहर 03 बजकर 32 मिनिट तक रहेगी। इस तरह पौष मास की पूर्णिमा तिथि का संयोग 2 व 3 जनवरी दोनों दिन बन रहा है।

 

ये भी पढ़ें-
Hindu New Year: कब से शुरू होगा हिंदू नववर्ष, क्या है इसका नाम? जानें रोचक फैक्ट्स

35
कब करें पौष पूर्णिमा व्रत 2026?
Image Credit : Getty

कब करें पौष पूर्णिमा व्रत 2026?

ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, पौष मास की पूर्णिमा तिथि का सूर्योदय 3 जनवरी, शनिवार को होगा, इसलिए इसी दिन ये व्रत करना श्रेष्ठ रहेगा। इसी दिन से माघ मास का स्नान भी शुरू होगा। भगवान सत्यनारायण की पूजा के लिए भी ये दिन सही है। 3 जनवरी की सुबह पवित्र नदी में स्नान करके जरूरतमंदों को दान करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। इस दिन व्रत करने वालों के घर में सदैव सुख-समृद्धि बनी रहती है, ऐसा धर्म ग्रंथों में बताया गया है।

45
किसकी पूजा करें पौष पूर्णिमा पर?
Image Credit : Getty

किसकी पूजा करें पौष पूर्णिमा पर?

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, पूर्णिमा तिथि के स्वामी स्वयं चंद्रदेव हैं। इसलिए इस तिथि पर चंद्रमा की पूजा करना बहुत श्रेष्ठ रहता है। जिन लोगों की जन्म कुंडली में चंद्रमा कमजोर या अशुभ हो, उन्हें पूर्णिमा तिथि पर जरूर व्रत करना चाहिए और चंद्रमा से संबंधित उपाय भी करने चाहिए। ऐसा करने से इनका चंद्रमा मजबूत होकर इन्हें शुभ फल दे सकता है। पूर्णिमा तिथि पर भगवान सत्यनारायण की पूजा करने का भी विशेष महत्व है।

55
पूर्णिमा पर कौन-से उपाय करें?
Image Credit : Getty

पूर्णिमा पर कौन-से उपाय करें?

1. चंद्रोदय होने पर चंद्रमा की पूजा करें। दूध से अर्घ्य दें।
2. चंद्रमा के मंत्रों का जाप करें। इससे भी लाभ होगा।
3. चंद्रमा से संबंधित चीजों जैसे दूध, दही, सफेद वस्त्र आदि का दान करें।
4. कन्याओं को घर बुलाकर भोजन करवाएं।
5. भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाएं।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
पूजा विधि
शुभ मुहूर्त

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Mahashivratri 2026 Date and Time: महाशिवरात्रि कब है, जानिए सही डेट-मुहूर्त और पूजा सामग्री लिस्ट
Recommended image2
Maha Shivratri 2026 Date: महाशिवरात्रि कब है 15 या 16 फरवरी? दूर करें कंफ्यूजन जानें सही डेट
Recommended image3
Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी व्रत कब? जानें पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त
Recommended image4
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर कैसे करें पूजा, कौन-सा मंत्र बोलें? जानें शुभ मुहूर्त
Recommended image5
Sakat Chauth Bhajan Lyrics: सकट चौथ पर सुने ये 5 भजन, खो जाएं गणेशा की भक्ति में
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved