MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Puja Vrat Katha
  • Shani Amavasya 2023 Upay: 21 जनवरी को शनि अमावस्या पर करें ये उपाय, परेशानियां छू भी नहीं पाएंगी आपको

Shani Amavasya 2023 Upay: 21 जनवरी को शनि अमावस्या पर करें ये उपाय, परेशानियां छू भी नहीं पाएंगी आपको

Shani Amavasya 2023: इस बार 21 जनवरी, शनिवार को मौनी अमावस्या का संयोग बन रहा है। शनिवार को अमावस्या होने से ये शनिश्चरी अमावस्या भी कहलाएगी। इस दिन शनिदेव को प्रसन्न करने के उपाय करने से तरह की परेशानी दूर हो सकती है। 

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Jan 21 2023, 06:00 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
साल की पहली शनिश्चरी अमावस्या 21 जनवरी को
Image Credit : Getty

साल की पहली शनिश्चरी अमावस्या 21 जनवरी को

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनिदेव की कृपा जिस पर हो जाए, उसकी हर परेशानी दूर हो सकती है। शनिदेव के उपाय खास मौकों पर किए जाएं तो और भी शुभ रहता है। इस बार ऐसा ही मौका 21 जनवरी, शनिवार को बन रहा है। इस दिन माघ मास की अमावस्या है। शनिवार को अमावस्या होने से ये शनिश्चरी अमावस्या (Shani Amavasya 2023 Upay) कहलाएगी। इस दिन शनिदेव से संबंधित कुछ खास उपाय किए जाएं तो परेशानियां अपने आप दूर हो सकती हैं। आगे जानिए इन उपायों के बारे में…
 

26
शनि की चीजों का दान करें
Image Credit : Getty

शनि की चीजों का दान करें

शनिश्चरी अमावस्या पर शनि से संबंधित चीजों जैसे काले तिल, काली उड़द, काले कपड़े, जूते-चप्पल और कंबल आदि का दान जरूरतमंदों को करें। इन चीजों का दान करने से शनिदेव अति प्रसन्न होते हैं और उपाय करने पर अपनी कृपा बनाए रखते हैं। ये शनिदेव को प्रसन्न करने का बहुत ही आसान उपाय है।
 

36
शनिदेव के मंत्रों का जाप करें
Image Credit : Getty

शनिदेव के मंत्रों का जाप करें

शनिश्चरी अमावस्या पर शनिदेव से संबंधित मंत्रों का जाप करें। मंत्र जाप के लिए रुद्राक्ष की माला का उपयोग करें। मंत्र जाप के दौरान काले कपड़े पहनें तो और भी शुभ रहेगा। मंत्र जाप करते समय सरसों के तेल का दीपक निरंतर जलते रहना चाहिए। ये हैं शनिदेव के मंत्र-
- ऊं प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः।
- ऊं शं शनैश्चराय नमः।
- ऊं निलान्जन समाभासं रविपुत्रं यमाग्रजम।
छायामार्तंड संभूतं तं नमामि शनैश्चरम॥
 

46
कुष्ठ रोगियों की सेवा करें
Image Credit : google

कुष्ठ रोगियों की सेवा करें

शनिश्चरी अमावस्या पर शनिदेव को प्रसन्न करने का सबसे आसान तरीका है कुष्ठ रोगियों की सेवा करना। इस दिन कुष्ठ रोगियों को भोजन करवाएं। संभव हो तो ये भोजन तेल में पका होना चाहिए जैसे- भजिए-पूरी आदि। इसके अलावा यदि कुष्ठ रोगियों को कोई बीमारी हो तो उसका उपचार भी करवाएं। इससे शनिदेव की कृपा आप पर बनी रहेगी।
 

56
शनिदेव को लगाएं ये खास भोग
Image Credit : Getty

शनिदेव को लगाएं ये खास भोग

शनिश्चरी अमावस्या पर उपवास रखें और शाम को पहले शनिदेव की विधि-विधान से पूजा करें, इसके बाद तिल और उड़द दाल से बनी खिचड़ी का भोग लगाएं। स्वयं भी यही खिचड़ी खाएं। इस तरह उपवास रखकर खिचड़ी खाने से शनिदेव आप पर प्रसन्न होंगे।
 

66
ये उपाय भी करें
Image Credit : Getty

ये उपाय भी करें

शनिश्चरी अमावस्या पर काले कुत्ते को रोटी खिलाएं। बंदरों को चने खिलाएं। मछलियों के लिए नदी में आटे से बनी गोलियां डालें। भैंसे को तेल में तले हुए चने खिलाएं। इन छोटे-छोटे उपायों को करने से भी शनिदेव प्रसन्न होते हैं और आपके जीवन की परेशानियों को कम कर सकते हैं।


ये भी पढ़ें-

Myth of Shani: क्या शनिदेव हमेशा अशुभ फल ही देते हैं, इनके दर्शन करते समय कौन-सी बात हमेशा याद रखें?


Vasant Panchami 2023: क्यों मनाया जाता है वसंत पंचमी पर्व, क्यों करते हैं देवी सरस्वती की पूजा?


Shani Rashi Parivartan 2023: न कोई उपाय- न पूजा-पाठ, ये 4 आसान काम बचा सकते हैं आपको शनि के प्रकोप से



Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें। आर्टिकल पर भरोसा करके अगर आप कुछ उपाय या अन्य कोई कार्य करना चाहते हैं तो इसके लिए आप स्वतः जिम्मेदार होंगे। हम इसके लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।

पूजा व्रत कथा: Read everthing about Puja Vrat Katha, Puja Vrat Muhurat, tyohar and puja vidhi for Hindu festivals at Asianet news hindi

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Maha Shivratri 2026 Kab Hai: 15 या 16 फरवरी महाशिवरात्रि कब है? यहां दूर करें कंफ्यूजन जानें सही डेट
Recommended image2
Shattila Ekadashi 2026: षटतिला एकादशी व्रत कब? जानें पूजा विधि, मंत्र और शुभ मुहूर्त
Recommended image3
Makar Sankranti 2026: मकर संक्रांति पर कैसे करें पूजा, कौन-सा मंत्र बोलें? जानें शुभ मुहूर्त
Recommended image4
Sakat Chauth Bhajan Lyrics: सकट चौथ पर सुने ये 5 भजन, खो जाएं गणेशा की भक्ति में
Recommended image5
Chauth Mata Aarti Lyrics In Hindi: सकट चतुर्थी पर करें चौथ माता की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved