Raksha Bandhan Traditions: इस बार रक्षा बंधन का पर्व 28 अगस्त, शुक्ववार को मनाया जाएगा। इस दिन बहनों को अपने भाई को कुछ चीजें जरूर देनी चाहिए, ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि बनी रहती है।
Rakhi Good Luck Tips: रक्षा बंधन सिर्फ भाई की कलाई पर राखी बांधने का त्योहार नहीं है, बल्कि यह भाई-बहन के प्यार, विश्वास और आपसी रिश्ते का प्रतीक भी माना जाता है। इस दिन बहनें भाई को राखी बांधकर उसकी लंबी उम्र और सुखी जीवन की कामना करती हैं। वहीं भाई बहन की रक्षा करने का वचन देता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, राखी बांधते समय कुछ चीजें भाई को देना शुभ माना जाता है। इससे दोनों के जीवन में खुशहाली बनी रहती है। आगे जानिए कौन-सी हैं ये 5 चीजें…
नारियल जरूर दें भाई को
हिंदू धर्म में नारियल का विशेष महत्व है। नारियल को श्रीफल भी कहते हैं जिसका अर्थ है देवी लक्ष्मी का फल। नारियल का उपयोग लगभग हर शुभ कार्य में किया जाता है। नारियल को सुख-समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। जब बहन अपने भाई को नारियल देती है तो इसका अर्थ है उसे अपने जीवन में हर तरह का सुख प्राप्त हो और देवी लक्ष्मी की कृपा उस पर बनी रहे।
ये भी पढ़ें-
Raksha Bandhan 2026: कहां है साल में सिर्फ एक बार रक्षा बंधन पर खुलने वाला रहस्यमयी मंदिर?
मिठाई भी दें भाई को
राखी बांधने के बाद भाई का मुंह मीठा करवाने की परंपरा है। बहन भाई को मिठाई खिलाती है और उसके अच्छे जीवन की कामना करती है। मान्यता है कि मीठा खिलाने से रिश्ते में मिठास बनी रहती है और शुभ शुरुआत होती है। ज्योतिष शास्त्र में मिठाई को शुक्र ग्रह से जोड़कर देखा जाता है। शुक्र ही एक ऐसा ग्रह है जो भौतिक सुखों में वृद्धि करता है।
ये भी पढ़ें-
Rakhi Muhurat 28 August 2026: रक्षा बंधन पर सुबह से रात तक कितने शुभ मुहूर्त? यहां नोट करें टाईम
कपड़े देना भी शुभ
अगर आपका भाई छोटा है तो उसे कपड़े देना शुभ रहता है और अगर भाई बड़ा है तो उसे रूमाल भी दे सकते हैं। कपड़े आप अपनी पसंद के रेडिमेट या कटपीस जैसा देना चाहे, दें सकते हैं। ज्योतिष में कपड़े उपहार में देना भी शुभ माना जाता है। ये भाई प्रति आपके प्रेम को भी प्रकट करता है।
धन राशि भी दें भाई को
कहते हैं कि भाई को खाली हाथ राखी नहीं बांधी जाती यानी राखी बांधते समय भाई के हाथ में शगुन के रूप में कुछ पैसे भी जरूर रखने चाहिए। भाई के शकुन के रूप में कितने पैसे देना है, ये आपके ऊपर निर्भर करता है। पैसे को देवी लक्ष्मी के आशीर्वाद के रूप में भी देखा जाता है।
उपहार भी दे सकते हैं
अगर आपका भाई छोटा है तो आप उसे कुछ उपहार भी दे सकते हैं। ये आपकी स्वेच्छा पर निर्भर करता है। ऐसा करने से भाई-बहन के बीच के रिश्तों में मजबूती आती है और गुड लक भी बढ़ता है।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
