Raksha Bandhan 2026: श्रावण मास के अंतिम दिन यानी पूर्णिमा तिथि पर हर साल रक्षा बंधन पर्व मनाया जाता है। इस पर्व से जुड़ी अनेक मान्यताएं और परंपराएं हैं जो इसे और खास बनाती हैं।
Raksha Bandhan 2026 Shubh Muhurat: रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और रिश्ते को मजबूत करने वाला पर्व है। इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। वहीं भाई भी बहन की रक्षा का वचन देते हैं। इस बार रक्षा बंधन 28 अगस्त, शुक्रवार को मनाया जाएगा। इस दिन राखी बांधने के लिए दिनभर कई शुभ मुहूर्त रहेंगे। आगे जानिए इन मुहूर्त की डिटेल…
ये भी पढ़ें-
Raksha Bandhan 2026: राखी बांधने के बाद बहनें उतारें भाई की आरती, यहां जानें पूरी विधि और महत्व
रक्षा बंधन 2026 के शुभ मुहूर्त
ज्योतिषाचार्य नलिन शर्मा के अनुसार 28 अगस्त को राखी बांधने के लिए ये शुभ समय रहेंगे—
- सुबह 06 बजकर 07 मिनिट से 07 बजकर 42 मिनिट तक
- सुबह 07 बजकर 42 मिनिट से 09 बजकर 17 मिनिट तक
- सुबह 09 बजकर 17 मिनिट से 10 बजकर 53 मिनिट तक
- दोपहर 12 बजकर 28 मिनिट से 02 बजकर 03 मिनिट तक
- शाम 05 बजकर 12 मिनिट से 06 बजकर 47 मिनिट तक
इन शुभ मुहूर्त में बहनें भाई को राखी बांध सकती हैं। परिवार की सुविधा और पूजा-पाठ की परंपरा के अनुसार इनमें से किसी भी शुभ मुहूर्त का चुनाव किया जा सकता है।
ये भी पढ़ें-
Raksha Bandhan 2026: भाई विदेश या दूसरे शहर में हो तो कैसे मनाएं राखी? जानें क्या करें, क्या नहीं
कब से कब तक रहेगी भद्रा?
हर साल रक्षा बंधन पर भद्रा काल का विचार जरूर किया जाता है। मान्यता है कि भद्रा काल में भाई को राखी नहीं बांधना चाहिए, ऐसा करने से जीवन में परेशानियां खड़ी हो सकती है। इस बारे में एक कथा भी प्रचलित है कि त्रेतायुग में शूर्पणखा ने भद्रा काल में ही अपने भाई रावण को राखी बांधी थी, इसके बाद ही उसका सर्वनाशा हुआ था। लेकिन साल 2026 में रक्षा बंधन पर भद्रा काल नहीं है क्योंकि ये 27 अगस्त, गुरुवार की शाम को ही समाप्त हो चुका है। 28 अगस्त को बहनें बिना भद्रा के विचार किए अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांध सकती हैं।
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
