Bhai Ki Aarti Kaise Utare: इस बार 28 अगस्त, शुक्रवार को रक्षा बंधन का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन बहनें अपने भाइयों को राखी बांधती हैं और मिठाई खिलाकर त्योहार की खुशियां मनाती हैं।

Raksha Bandhan Rituals: रक्षा बंधन का त्योहार भाई-बहन के प्यार और विश्वास का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें भाई की कलाई पर राखी बांधकर उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं वहीं भाई अपनी बहन को उम्र भर रक्षा करने का वचन देता है। राखी बांधने के बाद भाई की आरती उतारने की भी परंपरा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, आरती करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए। आगे जानिए बहनें कैसे उतारें भाई की आरती…

सबसे पहले राखी बांधें

शुभ मुहूर्त में भाई को आसन पर बैठाकर रक्षा सूत्र बांधे। इसके बाद भाभी और भतीजे-भतीजियों को अपनी परंपरा के अनुसार रक्षा सूत्र बांधें। भाई को अपनी इच्छा के अनुसार कपड़े, रूमाल, नारियल या कोई अन्य उपहार दें और मिठाई खिलाएं।

ये भी पढ़ें-
Raksha Bandhan Ki Katha: क्यों बांधा जाता है रक्षा सूत्र? जानें राखी से जुड़ी 3 पौराणिक कथाएं

परिवार को एक साथ बैठाएं

इसके बाद भाई के परिवार के सभी सदस्यों को एक ही जगह पर बैठाएं। शुद्ध घी का दीपक जलाकर उसे रक्षा बंधन की थाली में रखें। इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों की आरती करें।

ये भी पढ़ें-
Raksha Bandhan 2026: राशि अनुसार बांधें भाई को राखी, दूर होगा दुर्भाग्य-जीवन में आएगी सुख-समृद्धि!

आरती के बाद जल अर्पित करें

आरती पूरी होने के बाद एक लोटे में जल लें। परंपरा के अनुसार इस जल को भाई और उसके परिवार के दाईं और बाईं ओर थोड़ा-थोड़ा डालें। इसके बाद भाई को प्रणाम करके रक्षा बंधन की रस्म पूरी करें।

क्यों उतारी जाती है भाई की आरती?

हिंदू धर्म में आरती को शुभ माना जाता है। खास मौकों पर आरती करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। रक्षा बंधन पर भी बहन अपने भाई की आरती उतारती है। धार्मिक मान्यता है कि आरती करने से भाई के जीवन में आने वाली परेशानियां दूर होती हैं और नकारात्मक प्रभाव से उसकी रक्षा होती है। साथ ही, भाई के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहने की कामना की जाती है।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।