Ram Navami 2026 Kab Hai: राम नवमी 2026 कब मनाई जा रही है 26 या 27 मार्च? इस बार दोनों डेट को नवमी तिथि पड़ रही है, तो किस दिन राम नवमी मनाना सही है। जानें रामनवमी की सही तिथि, मध्याह्न मुहूर्त, पूजा विधि, व्रत के नियम।
Ram Navami 2026 Date Shubh Muhurat: इस बार राम नवमी 2026 डेट को लेकर कंफ्यूजन है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिर रामनवमी 26 मार्च को मनाएं या 27 मार्च को। बता दें कि राम नवमी हिंदू धर्म का एक प्रमुख और अत्यंत पावन पर्व है, जिसे भगवान श्रीराम के जन्मदिवस के रूप में पूरे देश में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जाता है। हर साल की तरह इस बार भी भक्तों में उत्साह है, लेकिन 2026 में राम नवमी की सही तारीख को लेकर भ्रम की स्थिति बनी हुई है। अगर आप भी सोच रहे हैं कि इस बार यानी रामनवमी 2026 की तिथि 26 मार्च और 27 मार्च दोनों दिन पड़ रही है, ऐसे में आखिर किस दिन राम नवमी पूजा करना अधिक शुभ रहेगा, राम नवमी कब मनाई जा रही है, तो यहां दूर करें अपना कंफ्यूजन, जानें सही डेट, शुभ मुहूर्त और रामनवमी पूजा विधि व नियम।
रामनवमी 2026 कब है 26 या 27 मार्च? (Ram Navami 2026 Date)
इस साल नवमी तिथि 26 मार्च को सुबह 11:48 बजे से शुरू होकर 27 मार्च को सुबह 10:06 बजे तक रहेगी। ऐसे में सवाल उठता है कि त्योहार किस दिन मनाएं? ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार भगवान श्रीराम का जन्म मध्याह्न काल में हुआ था, इसलिए 26 मार्च को पड़ने वाला मध्याह्न समय अधिक महत्वपूर्ण माना जा रहा है। ऐसे में गृहस्थ जीवन वाले लोगों के लिए 26 मार्च को राम नवमी मनाना अधिक शुभ रहेगा। वहीं, उदयातिथि के आधार पर 27 मार्च को भी राम नवमी मनाई जा सकती है, जिसे खासतौर पर वैष्णव परंपरा के लोग मानते हैं।
रामनवमी पूजा का शुभ मुहूर्त कब है? (Ram Navami 2026 Puja Shubh Muhurat)
राम नवमी पर पूजा का सबसे अहम समय मध्याह्न काल होता है। ऐसे में 26 मार्च को शुभ मुहूर्त-
- मध्याह्न मुहूर्त: सुबह 11:13 बजे से दोपहर 1:41 बजे तक
- भगवान राम का जन्म समय: लगभग दोपहर 12:27 बजे
- यही समय राम नवमी पूजा, आरती और व्रत पारण के लिए सबसे श्रेष्ठ माना जाता है।
घर पर राम नवमी की पूजा कैसे करें? (Ram Navami Puja Vidhi)
अगर आप घर पर पूजा करना चाहते हैं, तो ये आसान स्टेप्स फॉलो करें-
- सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और साफ कपड़े पहनें।
- पूजा स्थान को साफ करके भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें।
- दीप जलाएं और फूल, धूप, नैवेद्य अर्पित करें।
- रामचरितमानस या रामायण का पाठ करें।
- अंत में आरती करें और प्रसाद बांटें।
- इस दिन दान-पुण्य का भी विशेष महत्व होता है, इसलिए जरूरतमंदों की मदद जरूर करें।
राम नवमी व्रत में क्या खाएं और क्या नहीं? (Ram Navami Vart Niyam)
व्रत रखने वालों के लिए खानपान के नियम जानना जरूरी है-
- क्या खा सकते हैं- फल, दूध, दही, साबूदाना, कुट्टू/सिंघाड़े का आटा, सेंधा नमक।
- क्या नहीं खाना चाहिए- गेहूं, चावल, दाल, प्याज-लहसुन, मांसाहार और शराब।
- कुछ लोग निर्जला व्रत रखते हैं, जबकि कई लोग फलाहार करते हैं, आप अपनी क्षमता के अनुसार विकल्प चुन सकते हैं।
राम नवमी के दिन किन बातों से बचना चाहिए?
इस पवित्र दिन सिर्फ खानपान ही नहीं, व्यवहार भी शुद्ध होना चाहिए इसलिए गुस्सा और नकारात्मक सोच से दूर रहें। किसी से कटु वचन न बोलें। तला-भुना और भारी भोजन न करें। पूरे दिन भक्ति और शांति का माहौल बनाए रखें।
राम नवमी पूजा में कौन से मंत्र जपने से मिलेगा विशेष फल? (Ram Navami Mantra)
राम नवमी पर मंत्र जाप करने से मन शांत होता है और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। आप इन मंत्रों का जाप कर सकते हैं-
- ऊं श्री रामाय नमः
- श्री राम जय राम जय जय राम
- ऊं नमो भगवते रामचंद्राय


