Ram Navami Kab Hai 2026: राम नवमी 2026 की डेट 26 या 27 मार्च की तारीख को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है। वहीं यह भी कहा जा रहा है कि इस बार राम नवमी 26 और 27 मार्च दोनों ही दिन हैं। ऐसे में यहां जानिए राम नवमी 2026 कब है, पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है?
Ram Navami 2026 Date: चैत्र नवरात्रि 2026 के साथ आने वाली राम नवमी को लेकर इस साल लोगों में थोड़ा भ्रम बना हुआ है। कोई 26 मार्च बता रहा है, तो कोई 27 मार्च। ऐसे में अगर आप भी कन्फ्यूज हैं, तो यहां जानिए कि राम नवमी 2026 की कब है, 26 या 27 रामनवमी की सही तरीख कौन सी है, पूजा का सही समय क्या है। साथ ही यह भी जानिए कि क्या इस बार रामनवमी 26 और 27 मार्च दोनों दिन मनाई जाएगी?
Ram Navami 2026 Date: क्या राम नवमी 26 और 27 मार्च दोनों दिन मनाई जाएगी?
हिंदू पंचांग के अनुसार, भगवान राम का जन्म चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को दोपहर (मध्यान्ह काल) में हुआ था। इस साल नवमी तिथि 26 मार्च को सुबह 11:48 बजे से शुरू हो रही है। इसी वजह से राम नवमी 26 मार्च 2026 को मनाना सबसे मान्य माना जा रहा है, क्योंकि इसी दिन दोपहर में नवमी तिथि पड़ रही है, जो भगवान राम के जन्म का समय माना जाता है। वहीं कुछ लोग उदय तिथि (सूर्योदय के समय जो तिथि रहती है) के अनुसार व्रत और पूजा करते हैं। 27 मार्च की सुबह भी नवमी तिथि मौजूद रहेगी, इसलिए कई श्रद्धालु इस दिन भी व्रत रख सकते हैं। लेकिन धार्मिक दृष्टि से 26 मार्च को मुख्य राम नवमी माना जाएगा।
ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2026 Ashtami Date: कब है अष्टमी और नवमी तिथि? जानिए कन्या पूजन मुहूर्त-विधि
राम नवमी पूजा का शुभ मुहूर्त 2026
- पूजा का समय: सुबह 11:13 बजे से दोपहर 1:41 बजे तक
- मध्यान्ह (जन्म समय): 12:27 बजे
- इस समय में भगवान राम की पूजा करना सबसे शुभ माना जाएगा।
राम नवमी पूजा कैसे करें?
- पूरे दिन या सूर्य उदय से अगले दिन तक व्रत रखें।
- भगवान राम की विधि-विधान से पूजा करें।
- रामायण या राम कथा का पाठ/श्रवण करें।
- भगवान राम और माता सीता का विवाह उत्सव (राम विवाह) आयोजित करें।
- हवन-पूजन करें और अगले दिन व्रत खोलें।
ये भी पढ़ें- Chaitra Navratri 2026 Date: जानिए कब से शुरू है चैत्र नवरात्र? घटस्थापना मुहूर्त, विधि और मां दुर्गा का वाहन
राम नवमी व्रत रखने के तरीके
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार राम नवमी का व्रत तीन तरह से रखा जा सकता है-
- सामान्य व्रत- बिना किसी खास इच्छा के
- नित्य व्रत- जीवनभर नियम के रूप में
- कामना व्रत- किसी इच्छा की पूर्ति के लिए
