MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Shehzad Poonawalla Financial Struggles
Prayagraj Flood
Ahmedabad cyber crime
Shehzad Poonawalla BJP resignation
Kolkata hotel fire
Awarapan 2 & Batwara1947 Box Office Collections
Bengaluru fake drugs
Surat restaurant food poisoning
Trump Hormuz AI Map
world latest news
Aaj Ka Rashifal
Delhi Weather
Bihar & Jharkhand Weather Update
  • Home
  • Religion
  • Sawan Rashi Upay: सावन में राशि अनुसार उपाय चमका सकते हैं किस्मत, जानें मेष से मीन तक

Sawan Rashi Upay: सावन में राशि अनुसार उपाय चमका सकते हैं किस्मत, जानें मेष से मीन तक

Sawan 2026: राशि अनुसार उपाय करना बहुत ही शुभ माना गया है। ये उपाय अगर सावन मास में किए जाएं तो शुभ फलों के साथ-साथ महादेव की कृपा भी मिलती है।

3 Min read
Author : Manish Meharele
Published : Jul 30 2026, 11:56 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113
सावन 2026 राशि अनुसार उपाय
Image Credit : chatgpt

सावन 2026 राशि अनुसार उपाय

Sawan 2026 Rashi Anusar Upay: भगवान शिव का प्रिय सावन मास 30 जुलाई से शुरू हो चुका है जो 28 अगस्त 2026 तक रहेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस पूरे महीने में शिव पूजा का विशेष महत्व होता है। ज्योतिष शास्त्र में भी सावन को बहुत शुभ माना गया है। सावन में यदि राशि के अनुसार आसान उपाय किए जाएं तो शिव कृपा के साथ-साथ ग्रहों का भी शुभ फल मिल सकता है। जानिए सावन में राशि अनुसार कौन-से उपाय करें…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
213
मेष राशि के लिए सावन के उपाय
Image Credit : Getty

मेष राशि के लिए सावन के उपाय

इस राशि के लोगों को सावन में शिवलिंग पर शहद अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही शिव मंदिर में लाल रंग का ध्वज चढ़ाना भी शुभ माना जाता है। ये उपाय करने से इनके अटके काम पूरे हो सकते हैं।

313
वृषभ राशि के लिए सावन के उपाय
Image Credit : Getty

वृषभ राशि के लिए सावन के उपाय

इस राशि वाले शिवलिंग का अभिषेक कच्चे दूध से करें। महादेव को खीर का भोग लगाएं और जरूरतमंद लोगों को चावल का दान करें। इससे धन लाभ होने के योग बन सकते हैं।

413
मिथुन राशि के लिए सावन के उपाय
Image Credit : Getty

मिथुन राशि के लिए सावन के उपाय

इस राशि के लोग जल में बिल्व पत्र डालकर शिवलिंग का अभिषेक करें। साथ ही हरे रंग के फल भगवान शिव को अर्पित करें। यह उपाय बुद्धि, वाणी और निर्णय क्षमता को मजबूत करने वाला माना जाता है।

513
कर्क राशि के लिए सावन के उपाय
Image Credit : Getty

कर्क राशि के लिए सावन के उपाय

इस राशि के लोग शिवलिंग पर मक्खन या गाय के शुद्ध घी का लेप करें और सफेद मिठाई का भोग लगाएं। जरूरतमंदों को दूध का दान भी करें। इससे इनकी टेंशन कम होगी और मन शांत होगा।

613
सिंह राशि के लिए सावन के उपाय
Image Credit : Getty

सिंह राशि के लिए सावन के उपाय

इस राशि के लोग जल में लाल चंदन मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। लाल रंग के फल अर्पित करें और गेहूं का दान करें। यह उपाय मान-सम्मान और पॉजिटिव एनर्जी में वृद्धि कर सकता है।

713
कन्या राशि के लिए सावन के उपाय
Image Credit : Getty

कन्या राशि के लिए सावन के उपाय

इस राशि के लोग शिवलिंग पर दूध मिश्रित जल अर्पित करें, साथ ही गौशाला में हरा चारा दान करना भी शुभ रहेगा। यह उपाय करियर और कार्यक्षेत्र में नई संभावनाएं खोल सकता है।

813
तुला राशि के लिए सावन के उपाय
Image Credit : Getty

तुला राशि के लिए सावन के उपाय

इस राशि के लोग सावन में गन्ने के रस से शिवलिंग का अभिषेक करें। महादेव को गुड़ अर्पित करें और जरूरतमंदों को शक्कर का दान दें। इससे सुख-सुविधाओं और धन से जुड़े मामलों में लाभ मिल सकता है।

913
वृश्चिक राशि के लिए सावन के उपाय
Image Credit : Getty

वृश्चिक राशि के लिए सावन के उपाय

इस राशि के लोग पानी में लाल फूल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें। जौ से बनी मिठाई या हलवे का भोग भगवान शिव को अर्पित करें। इसे उपाय से इनके बिगड़े काम फिर से बन सकते हैं।

1013
धनु राशि के लिए सावन के उपाय
Image Credit : Getty

धनु राशि के लिए सावन के उपाय

इस राशि वालों को पानी में चंदन मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करना चाहिए। पीले रंग के फल भगवान शिव को चढ़ाएं और धार्मिक सामग्री का दान करें। इससे किस्मत का साथ मिलने के योग बनते हैं।

1113
मकर राशि के लिए सावन के उपाय
Image Credit : Getty

मकर राशि के लिए सावन के उपाय

इस राशि के लोग पानी में काले तिल डालकर शिवलिंग का अभिषेक करें। काले अंगूर का भोग लगाएं और जरूरतमंद लोगों की सहायता करें। यह उपाय शनि से जुड़े कष्टों को कम करने वाला माना जाता है।

1213
कुंभ राशि के लिए सावन के उपाय
Image Credit : Getty

कुंभ राशि के लिए सावन के उपाय

इस राशि वालों को तिल के तेल से अभिषेक करने के बाद अपराजिता के फूल शिवजी को अर्पित करने चाहिए। तिल से बनी मिठाई का भोग लगाएं। इससे शनिदेव और महादेव दोनों की कृपा प्राप्त होती है।

1313
मीन राशि के लिए सावन के उपाय
Image Credit : Getty

मीन राशि के लिए सावन के उपाय

इस राशि के लोग केसर मिले जल से शिवलिंग का अभिषेक करें। पीले रंग की मिठाई और फल अर्पित करें। जरूरतमंदों को फल दान करने से सुख, शांति और समृद्धि में वृद्धि हो सकती है।



Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।
सावन

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Chandra Grahan 2026: अगस्त में होगा साल का दूसरा चंद्र ग्रहण, भारत में दिखेगा या नहीं? जानें डेट और टाइम
Recommended image2
Kajari Teej 2026: कब है कजरी तीज, 30 या 31 अगस्त, कब करें रतजगा? यहां जानें पूरी डिटेल
Recommended image3
Raksha Bandhan 2026: रक्षा बंधन पर भद्रा, पंचक और चंद्र ग्रहण का संयोग! राखी बांधने से पहलें जानें जरूरी बातें
Recommended image4
Nag Panchami 2026: कैसे हुई नागों की उत्पत्ति? जानिए कौन थे इनके माता-पिता, महाभारत में मिलता है पूरा वर्णन
Recommended image5
Ashok Dham Temple: किसने की थी अशोक धाम मंदिर की खोज? जानें विशाल शिवलिंग का रहस्य
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved