MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Shivling Colour Meaning: शिवलिंग का रंग बदल सकता है आपकी किस्मत, जानिए कौन सा है सबसे शक्तिशाली

Shivling Colour Meaning: शिवलिंग का रंग बदल सकता है आपकी किस्मत, जानिए कौन सा है सबसे शक्तिशाली

Shivling Colour Meaning and Benefits: शिवलिंग का कौन सा रंग आपके लिए सही है? जानिए काला, सफेद, भूरा, स्फटिक और अन्य शिवलिंग के रंगों का महत्व, संकेत और उनके फायदे। कैसे सही चुनाव आपके जीवन में शांति, शक्ति, सफलता, धन और समृद्धि ला सकता है।

2 Min read
Author : Anita Tanvi
Published : Apr 03 2026, 05:35 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
कौन से रंग का शिवलिंग का क्या है मतलब
Image Credit : Getty

कौन से रंग का शिवलिंग का क्या है मतलब

अक्सर लोग घर या मंदिर के लिए शिवलिंग चुनते समय उसके आकार या पत्थर पर ध्यान देते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उसका रंग भी आपकी जिंदगी पर अलग-अलग असर डाल सकता है। दरअसल, हर रंग का शिवलिंग एक खास ऊर्जा और आशीर्वाद से जुड़ा होता है। जानिए कौन से रंग के शिवलिंग का क्या मतलब है और लाइफ में क्या असर होता है।

27
काले रंग का शिवलिंग
Image Credit : Getty

काले रंग का शिवलिंग

अगर आप जीवन में बार-बार मुश्किलों का सामना कर रहे हैं या मानसिक रूप से कमजोर महसूस कर रहे हैं, तो काले रंग का शिवलिंग आपके लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है। काला शिवलिंग नकारात्मक ऊर्जा को अपने अंदर समाहित कर लेता है और घर के माहौल को सुरक्षित बनाता है। इसे शक्ति और स्थिरता का प्रतीक माना जाता है, जो आपको कठिन समय में मजबूती देता है।

Related Articles

Related image1
Akshaya Tritiya 2026 Date: अक्षय तृतीया कब है 19 या 20 अप्रैल? जानिए सही डेट, सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त
Related image2
Chakla Belan Vastu Tips: चकला-बेलन कब खरीदें और कब नहीं? जानिए शुभ दिन
37
सफेद शिवलिंग
Image Credit : Getty

सफेद शिवलिंग

अगर आपका मन अक्सर अशांत रहता है या तनाव ज्यादा रहता है, तो सफेद शिवलिंग एक अच्छा विकल्प हो सकता है। सफेद रंग पवित्रता और शांति का प्रतीक है। यह ध्यान (मेडिटेशन) के लिए आदर्श माना जाता है और घर में सकारात्मक व शांत माहौल बनाता है। रिश्तों में सामंजस्य और मन की स्पष्टता के लिए भी यह बेहद फायदेमंद माना जाता है।

47
स्फटिक शिवलिंग (Crystal Shivling)
Image Credit : Getty

स्फटिक शिवलिंग (Crystal Shivling)

पारदर्शी स्फटिक शिवलिंग ((Sphatik Shivling)) को बेहद पवित्र और शुभ माना जाता है। यह घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है और वातावरण को शांत व ठंडा बनाए रखता है। आध्यात्मिक उन्नति, ध्यान और ईश्वर से जुड़ाव के लिए इसे सबसे प्रभावशाली माना जाता है। कई लोग मानते हैं कि यह सीधे दिव्य ऊर्जा को आकर्षित करता है।

57
भूरे रंग का शिवलिंग
Image Credit : Getty

भूरे रंग का शिवलिंग

जो लोग जीवन में स्थिरता, धैर्य और मजबूत पारिवारिक संबंध चाहते हैं, उनके लिए भूरे या मिट्टी के रंग का शिवलिंग बेहतर माना जाता है। यह रंग धरती से जुड़ाव का प्रतीक है और व्यक्ति को जमीन से जुड़े रहने की सीख देता है। यह धीरे-धीरे लेकिन मजबूत प्रगति का संकेत देता है।

67
धन और सफलता के लिए कौन सा शिवलिंग सही है?
Image Credit : Getty

धन और सफलता के लिए कौन सा शिवलिंग सही है?

अगर आपका फोकस करियर, पढ़ाई या आर्थिक उन्नति पर है, तो सुनहरे या पीले रंग का शिवलिंग अच्छा विकल्प हो सकता है। यह समृद्धि, बुद्धि और सफलता का प्रतीक है। वहीं, नीले रंग का शिवलिंग सच बोलने की ताकत, स्पष्टता और भक्ति को बढ़ावा देता है।

77
कैसे चुनें अपने लिए सही शिवलिंग?
Image Credit : Getty

कैसे चुनें अपने लिए सही शिवलिंग?

शिवलिंग का चयन सिर्फ सजावट के लिए नहीं, बल्कि आपकी जरूरत और इरादे के अनुसार होना चाहिए।

  • अगर सुरक्षा चाहिए- काला
  • शांति चाहिए- सफेद
  • स्थिरता चाहिए- भूरा
  • आध्यात्मिक विकास चाहिए- स्फटिक
  • सफलता चाहिए- सुनहरा या नीला

धार्मिक परंपराओं, मंदिरों, त्योहारों, यात्रा स्थलों और आध्यात्मिक ज्ञान से जुड़ी खबरें पढ़ें। पूजा पद्धति, पौराणिक कथाएं और व्रत-त्योहार अपडेट्स के लिए Religion News in Hindi सेक्शन देखें — आस्था और संस्कृति पर सटीक और प्रेरक जानकारी।

About the Author

AT
Anita Tanvi
अनीता तन्वी। मीडिया जगत में 15 साल से ज्यादा का अनुभव। मौजूदा समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर एजुकेशन सेगमेंट संभाल रही हैं। इन्होंने जुलाई 2010 में मीडिया इंडस्ट्री में कदम रखा और अपने करियर की शुरुआत प्रभात खबर से की। पहले 6 सालों में, प्रभात खबर, न्यूज विंग और दैनिक भास्कर जैसे प्रमुख प्रिंट मीडिया संस्थानों में राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय, ह्यूमन एंगल और फीचर रिपोर्टिंग पर काम किया। इसके बाद, डिजिटल मीडिया की दिशा में कदम बढ़ाया। इन्हें प्रभात खबर.कॉम में एजुकेशन-जॉब/करियर सेक्शन के साथ-साथ, लाइफस्टाइल, हेल्थ और रीलिजन सेक्शन को भी लीड करने का अनुभव है। इसके अलावा, फोकस और हमारा टीवी चैनलों में इंटरव्यू और न्यूज एंकर के तौर पर भी काम किया है।
पूजा विधि

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Ramayana से जुड़े 10 सवाल-जवाब, जो जला देंगे आपके दिमाग की बत्ती
Recommended image2
Mahakal Ujjain: ‘गलंतिका’ से होगा बाबा महाकाल का जलाभिषेक, मिलेगी गर्मी से राहत, क्या है ये परंपरा?
Recommended image3
Good Friday 2026: क्या है गुड फ्राइडे का रहस्य, क्यों मानते हैं इसे इतना पवित्र?
Recommended image4
Ramayana को कितना जानते हैं आप? दम है तो दीजिए 10 सवालों के जवाब
Recommended image5
Hanuman Jayanti 2026: हनुमानजी के 8 प्रिय भोग, इन्हें चढ़ाने से क्या लाभ होता है? जानें पं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से
Related Stories
Recommended image1
Akshaya Tritiya 2026 Date: अक्षय तृतीया कब है 19 या 20 अप्रैल? जानिए सही डेट, सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त
Recommended image2
Chakla Belan Vastu Tips: चकला-बेलन कब खरीदें और कब नहीं? जानिए शुभ दिन
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved