13 September 2025 Ka Panchang: 13 सितंबर, शनिवार को सप्तमी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। इस दिन 6 शुभ योग दिन भर रहेंगे साथ ही मंगल राशि परिवर्तन करेगा। आगे जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 13 सितंबर 2025, शनिवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इसी दिन उन लोगों का श्राद्ध किया जाएगा, जिनकी मृत्यु किसी भी महीने की सप्तमी तिथि पर हुई हो। शनिवार को त्रिपुष्कर, सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि, हर्षण, ध्वजा और श्रीवत्स नाम के 6 शुभ योग दिन भर रहेंगे। इस दिन मंगल राशि परिवर्तन करेगा। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Mahalaxmi Vrat Katha: 14 सितंबर को महालक्ष्मी व्रत पर जरूर सुनें ये कथा

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

13 सितंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

शनिवार को मंगल ग्रह कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा। इसका असर सभी राशि के लोगों पर शुभ-अशुभ रूप में दिखाई देगा। इस दिन चंद्रमा वृष राशि में, बुध, सूर्य और केतु सिंह राशि में, शुक्र कर्क राशि में, गुरु मिथुन राशि, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Pitru Paksha 2025: कब है पितृ पक्ष की मातृ नवमी, इस दिन किसका श्राद्ध करें? जानें उपाय भी

शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (13 September 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 09 बजकर 19 मिनिट से शुरू होगा जो 10 बजकर 51 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

13 सितंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- आश्विन
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- कृत्तिका और रोहिणी
करण- वणिज, विष्टि और बव
सूर्योदय - 6:16 AM
सूर्यास्त - 6:28 PM
चन्द्रोदय - Sep 13 10:41 PM
चन्द्रास्त - Sep 14 1:00 PM

13 सितंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (13 September 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 07:48 से 09:19 तक
दोपहर 11:58 से 12:47 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:22 से 01:54 तक
दोपहर 03:25 से शाम 04:57 तक

13 सितंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 1:54 PM – 3:25 PM
कुलिक - 6:16 AM – 7:48 AM
दुर्मुहूर्त - 07:54 AM – 08:43 AM
वर्ज्यम् - 01:10 AM – 02:40 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।