14 September 2025 Ka Panchang: 14 सितंबर, रविवार को अष्टमी तिथि का श्राद्ध के साथ-साथ जितिया और महालक्ष्मी व्रत भी किया जाएगा। आगे जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त और योग की डिटेल।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 14 सितंबर 2025, रविवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इसी दिन उन लोगों का श्राद्ध किया जाएगा, जिनकी मृत्यु किसी भी महीने की अष्टमी तिथि पर हुई हो। साथ ही इस दिन जीवित्पुत्रिका और महालक्ष्मी व्रत भी किया जाएगा। शनिवार को वज्र नाम का अशुभ योग और सिद्धि, प्रजापति व सौम्य नाम के 3 शुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2025 Date: क्या भारत में दिखेगा साल 2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

14 सितंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

रविवार की रात शुक्र ग्रह कर्क से निकलकर सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही बुध, सूर्य और सूर्य स्थित है। इस तरह सिंह राशि में चतुर्ग्रही योग बनेगा। इसी दिन चंद्रमा भी वृष राशि से निकलकर मिथुन राशि में प्रवेश करेगा। रविवार को मंगल तुला राशि में, गुरु मिथुन राशि, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Mahalaxmi Vrat Upay: महालक्ष्मी व्रत 14 सितंबर को, सुख-समृद्धि के लिए करें ये 10 उपाय

रविवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (14 September 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें। इस दिन राहुकाल शाम 04 बजकर 56 मिनिट से शुरू होगा जो 06 बजकर 27 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

14 सितंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- आश्विन
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- रोहिणी और मृगशिरा
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:17 AM
सूर्यास्त - 6:27 PM
चन्द्रोदय - Sep 14 11:40 PM
चन्द्रास्त - Sep 14 1:00 PM

14 सितंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (14 September 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 07:48 से 09:19 तक
सुबह 09:19 से 10:51 तक
सुबह 11:58 से दोपहर 12:46 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 01:53 से 03:25 तक

14 सितंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 12:22 PM – 1:53 PM
कुलिक - 3:25 PM – 4:56 PM
दुर्मुहूर्त - 04:50 PM – 05:39 PM
वर्ज्यम् - 02:01 PM – 03:32 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।