15 September 2025 Ka Panchang: 15 सितंबर, सोमवार को नवमी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। इसे मातृ नवमी भी कहते हैं। इस दिन कईं शुभ योग भी बनेंगे। आगे जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त और योग की डिटेल।
Aaj Ke Shubh Muhurat: 15 सितंबर 2025, सोमवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इसे मातृ नवमी और अविधवा श्राद्ध तिथि भी कहते हैं। इस दिन परिवार की उन महिलाओं का श्राद्ध किया जाता है जिनकी मृत्यु सुहागिन स्थिति में हुई हो। सोमवार को व्यातीपात, वरीयान, आनंद और कालदण्ड नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…
ये भी पढ़ें-
Indira Ekadashi 2025: इंदिरा एकादशी व्रत कब, 17 या 18 सितंबर? जानें मंत्र, मुहूर्त सहित हर बात
15 सितंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति
सोमवार को बुध ग्रह सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन शुक्र, सूर्य और केतु सिंह राशि में, चंद्रमा मिथुन राशि में, मंगल तुला राशि में, गुरु मिथुन राशि, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Surya Grahan 2025 Date: क्या भारत में दिखेगा साल 2025 का अंतिम सूर्य ग्रहण?
सोमवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (15 September 2025 Disha Shul)
दिशा शूल के अनुसार, सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए। इस दिन राहुकाल सुबह 07 बजकर 48 मिनिट से शुरू होगा जो 09 बजकर 19 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।
15 सितंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय
विक्रम संवत- 2082
मास- आश्विन
पक्ष- कृष्ण
दिन- सोमवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- मृगशिरा और आर्द्रा
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:17 AM
सूर्यास्त - 6:26 PM
चन्द्रोदय - Sep 16 12:43 AM
चन्द्रास्त - Sep 15 2:02 PM
15 सितंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (15 September 2025 Ke Shubh Muhurat)
सुबह 06:17 से 07:48 तक
सुबह 09:19 से 10:50 तक
दोपहर 01:53 से 03:24 तक
दोपहर 04:55 से 06:26 तक
15 सितंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 10:50 AM – 12:22 PM
कुलिक - 1:53 PM – 3:24 PM
दुर्मुहूर्त - 12:46 PM – 01:35 PM और 03:12 PM – 04:00 PM
वर्ज्यम् - 03:39 PM – 05:12 PM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
