16 August 2025 Ka Panchang: 16 अगस्त, शनिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन कईं शुभ योग बनेंगे, जिसके चलते इस पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है। जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, ग्रहों की जानकारी व अन्य डिटेल।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 16 अगस्त 2025, शनिवार को भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन जन्माष्टमी का पर्व रहेगा। देश के प्रमुख कृष्ण मंदिरों में दिन भर भक्तों की भीड़ उमड़ेगी, वहीं रात को 12 भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाएगा। इस दिन वृद्धि, ध्रुव, ध्वजा और श्रीवत्स नाम के शुभ योग रहेंगे। इनके अलावा बुधादित्य और गजलक्ष्मी नाम के राजयोग भी ग्रहों की विशेष स्थिति के चलते बनेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

ये भी पढ़ें-

Janmashtami 2025: श्रीकृष्ण के 7 मंत्र दूर कर सकते हैं संकट, जन्माष्टमी पर करें जाप

जन्माष्टमी 2025 का शुभ मुहूर्त

जन्माष्टमी की रात को भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पूजा की जाती है क्योंकि मान्यता है कि रात को 12 बजे के लगभग ही भगवान का जन्म हुआ था। 16 अगस्त, शनिवार की रात को जन्माष्टमी पूजन का मुहूर्त रात 11 बजकर 45 मिनिट से 12 बजकर 08 मिनिट तक रहेगा।

ये भी पढ़ें-

Janmashtami 2025: जन्माष्टमी पर कैसे करें कान्हा की पूजा, कौन-सा मंत्र बोलें? जानें शुभ मुहूर्त

16 अगस्त 2025 को ग्रहों की स्थिति

शनिवार को चंद्रमा मेष राशि से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन शनि मीन राशि में, सूर्य और बुध कर्क राशि में, गुरु और शुक्र मिथुन राशि में, राहु कुंभ राशि में, मंगल कन्या राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।

शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (16 August 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, शनिवार को शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 09 बजकर 19 मिनिट से शुरू होगा जो 10 बजकर 55 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

16 अगस्त 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- भाद्रपद
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- कृत्तिका और रोहिणी
करण- बालव और कौलव
सूर्योदय - 6:07 AM
सूर्यास्त - 6:54 PM
चन्द्रोदय - Aug 16 11:51 PM
चन्द्रास्त - Aug 16 12:55 PM

16 अगस्त 2025 के शुभ मुहूर्त (16 August 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 07:43 से 09:19 तक
दोपहर 12:05 से 12:56 तक
दोपहर 12:31 से 02:07 तक
दोपहर 03:42 से 05:18 तक

16 अगस्त 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 2:07 PM – 3:42 PM
कुलिक - 6:07 AM – 7:43 AM
दुर्मुहूर्त - 07:49 AM – 08:41 AM
वर्ज्यम् - 05:21 PM – 06:51 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।