21 September 2025 Ka Panchang: 21 सितंबर, रविवार को सर्व पितृ अमावस्या रहेगी। इस दिन सूर्य ग्रहण भी होगा लेकिन ये भारत में कहीं भी दिखाई नहीं देगा। आगे जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 21 सितंबर 2025, रविवार को आश्विन मास की अमावस्या तिथि पूरे दिन रहेगी। इसे सर्व पितृ अमावस्या कहते हैं। ये श्राद्ध पक्ष का अंतिम दिन होता है। इस दिन अमावस्या तिथि पर मृत हुए परिजनों के अलावा सभी ज्ञात-अज्ञात पितरों का श्राद्ध करने का महत्व है। इस दिन सूर्य ग्रहण का संयोग भी बन रहा है लेकिन ये भारत में दिखाई नहीं देगा, इसलिए यहां इसका कोई महत्व नहीं माना जाएगा। रविवार को सर्वार्थसिद्धि, शुभ, शुक्ल, छत्र और मित्र नाम के 5 शुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Ghat Sthapna Muhurat 2025: कैसे करें घट स्थापना, कौन-सा मंत्र बोलें? जानें विधि, मुहूर्त और आरती

21 सितंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

रविवार को चंद्रमा सिंह से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश करेगा। इस राशि में पहले से ही सूर्य और बुध स्थित है। चंद्रमा के भी कन्या राशि में प्रवेश करने से कन्या राशि में त्रिग्रही योग बनेगा। इस दिन शुक्र और केतु सिंह राशि में, मंगल तुला राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Mata Bhajans Lyrics: माता के 10 फेमस भजन, जिन्हें सुनकर आप भी खो जाएंगे भक्ति में

रविवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (21 September 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें। इस दिन राहुकाल शाम 04 बजकर 50 मिनिट से शुरू होगा जो 06 बजकर 20 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

21 सितंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- आश्विन
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- पूर्वा और उत्तरा फाल्गुनी
करण- चतुष्पद और नाग
सूर्योदय - 6:19 AM
सूर्यास्त - 6:20 PM
चन्द्रोदय - Sep 21 5:38 AM
चन्द्रास्त - Sep 21 6:08 PM

21 सितंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (21 September 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 07:49 से 09:19 तक
सुबह 09:19 से 10:49 तक
दोपहर 11:55 से 12:43 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 01:50 से 03:20 तक

21 सितंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 12:19 PM – 1:50 PM
कुलिक - 3:20 PM – 4:50 PM
दुर्मुहूर्त - 04:44 PM – 05:32 PM
वर्ज्यम् - 05:18 PM – 07:01 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।