24 November 2025 Ka Panchang: 24 नवंबर, सोमवार को चंद्रमा राशि बदलेगा। इस दिन 4 अशुभ योग दिन भर रहेंगे वहीं विनायकी चतुर्थी का व्रत भी किया जाएगा। जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त की डिटेल।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 24 नवंबर 2025, सोमवार को अगहन मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन विनायकी चतुर्थी का व्रत किया जाएगा। शूल, गण्ड, उत्पात और मृत्यु नाम के 4 अशुभ योग इस दिन रहेंगे। चंद्रमा राशि परिवर्तन करेगा, जिसका असर सभी राशियों पर होगा। आगे पंचांग से जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त की जानकारी, दिशा शूल यानी किस दिशा में यात्रा न करें और राहुकाल, ग्रहों की स्थिति, अशुभ योग आदि की पूरी डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Weekly Horoscope November 2025: 2 ग्रह बदलेंगे राशि, 2 की बदलेगी चाल, क्या होगा 12 राशियों का हाल?

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

24 नवंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

सोमवार को चंद्रमा धनु से निकलकर मकर राशि में प्रवेश करेगा, इसका असर सभी राशि के लोगों पर होगा। इस दिन सूर्य और मंगल वृश्चिक राशि में, बुध (वक्री) और शुक्र तुला राशि में, गुरु कर्क राशि में (वक्री), शनि मीन राशि में (वक्री), केतु सिंह राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Rahu Gochar 2025: 10 साल बाद बढ़ेगी राहु की पॉवर, 5 राशि वालों की लगेगी लॉटरी-करियर में मिलेगी सक्सेस

सोमवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (24 November 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए। इस दिन राहुकाल सुबह 08 बजकर 11 मिनिट से 9 बजकर 11 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

24 नवंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- अगहन
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा और उत्तराषाढ़ा
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:50 AM
सूर्यास्त - 5:36 PM
चन्द्रोदय - Nov 24 10:10 AM
चन्द्रास्त - Nov 24 8:54 PM

24 नवंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (24 November 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 06:50 से 08:11 तक
सुबह 09:32 से 10:52 तक
दोपहर 11:51 से 12:34 तक
दोपहर 01:34 से 02:54 तक
शाम 04:15 से 05:36 तक

24 नवंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 10:52 AM – 12:13 PM
कुलिक - 1:34 PM – 2:54 PM
दुर्मुहूर्त - 12:34 PM – 01:17 PM और 02:44 PM – 03:27 PM
वर्ज्यम् - 06:01 AM – 07:47 AM और 06:34 AM – 08:18 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।