27 August 2025 Ka Panchang: 27 अगस्त, बुधवार को गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन चंद्रमा कन्या से निकलकर तुला राशि में प्रवेश करेगा। जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, ग्रहों की जानकारी व अन्य डिटेल।
Aaj Ke Shubh Muhurat: 27 अगस्त 2025, बुधवार को भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि दोपहर 03 बजकर 44 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद पंचमी तिथि रात अंत तक रहेगी। इस दिन गणेश चतुर्थी का पर्व मनाया जाएगा। लोग अपने घर, दुकान, ऑफिस आदि स्थानों पर भगवान श्रीगणेश की प्रतिमा स्थापित करेंगे। इसी दिन से 10 दिवसीय गणेश उत्सव भी शुरू होगा। बुधवार को शुभ और शुक्ल नाम के 2 शुभ योग दिन भर रहेंगे, वहीं बुध और शुक्र के कर्क राशि में होने से लक्ष्मी नारायण योग भी बनेगा। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…
ये भी पढ़ें-
Ganesh Chaturthi 2025: भगवान श्रीगणेश के प्रिय 5 भोग कौन-से हैं?
27 अगस्त 2025 को ग्रहों की स्थिति
बुधवार को चंद्रमा कन्या राशि से निकलकर तुला में प्रवेश करेगा। अन्य ग्रहों की बात की जाए तो इस दिन मंगल कन्या राशि में, सूर्य और केतु सिंह राशि में, बुध और शुक्र कर्क राशि में, शनि मीन राशि में, गुरु मिथुन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।
ये भी पढ़ें-
Ganesh Chaturthi 2025: श्रीकृष्ण पर क्यों लगा चोरी का आरोप? आप भी भूलकर न करें ये गलती
बुधवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (27 August 2025 Disha Shul)
दिशा शूल के अनुसार, बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 12 बजकर 28 मिनिट से शुरू होगा जो 02 बजकर 02 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।
27 अगस्त 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय
विक्रम संवत- 2082
मास- भाद्रपद
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- चित्रा
करण- विष्टि और बव
सूर्योदय - 6:11 AM
सूर्यास्त - 6:45 PM
चन्द्रोदय - Aug 27 9:28 AM
चन्द्रास्त - Aug 27 9:08 PM
27 अगस्त 2025 के शुभ मुहूर्त (27 August 2025 Ke Shubh Muhurat)
सुबह 06:11 से 07:45 तक
सुबह 07:45 से 09:19 तक
सुबह 10:54 से दोपहर 12:28 तक
दोपहर 03:36 से शाम 05:11 तक
शाम 17:11 से 06:45 तक
27 अगस्त 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 7:45 AM – 9:19 AM
कुलिक - 10:54 AM – 12:28 PM
दुर्मुहूर्त - 12:03 PM – 12:53 PM
वर्ज्यम् - 02:57 PM – 04:44 PM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
