27 June 2025 Ka Panchang: 27 जून 2025 को उड़ीसा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की प्रसिद्ध रथयात्रा निकाली जाएगी। गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन होने से इस दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाएगी। जानें आज का पंचांग। 

Aaj Ke Shubh Muhurat: 27 जून 2025 शुक्रवार को आषाढ़ मास का शुक्ल पक्ष की द्वितिया तिथि रहेगी। गुप्त नवरात्रि का दूसरा दिन होने से इस दिन देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा की जाएगी। 27 जून से ही उड़ीसा के पुरी में भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा शुरू होगी। शुक्रवार को लुंब, उत्पात, व्याघात और हर्षण नाम के 4 योग बनेंगे। आगे पंचांग से जानें आज कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

27 जून को ग्रहों की स्थिति

27 जून, शुक्रवार को चंद्रमा कर्क राशि में, सूर्य और गुरु मिथुन राशि में, शुक्र मेष राशि में, बुध कर्क राशि में, शनि मीन राशि में, मंगल और केतु सिंह राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

शुक्रवार को किस दिशा में यात्रा न करें?

दिशा शूल के अनुसार, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 10 बजकर 49 मिनिट से शुरू होगा जो दोपहर 12 बजकर 29 मिनिट तक रहेगा।

27 जून 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास – आषाढ़
पक्ष- शुक्ल
दिन- शुक्रवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- पुनर्वसु और पुष्य
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 5:47 AM
सूर्यास्त - 7:12 PM
चन्द्रोदय - Jun 27 7:22 AM
चन्द्रास्त - Jun 27 9:18 PM

27 जून 2025 के शुभ मुहूर्त

सुबह 05:47 से 07:28 तक
सुबह 07:28 से 09:08 तक
दोपहर 12:03 से 12:56 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:29 से 02:10 तक
शाम 05:31 से 07:12 तक

27 जून 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 3:51 PM – 5:31 PM
कुलिक - 7:28 AM – 9:08 AM
दुर्मुहूर्त - 08:28 AM – 09:22 AM और 12:56 PM – 01:50 PM
वर्ज्यम् - 03:05 PM – 04:38 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।