28 December 2025 Ka Panchang: 28 दिसंबर, रविवार को पौष मास की अष्टमी और नवमी तिथि का संयोग बन रहा है। इस दिन 5 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय…
Aaj Ke Shubh Muhurat: 28 दिसंबर 2025, रविवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि दोपहर 12 बजे तक रहेगी, इसके बाद नवमी तिथि रात अंत तक रहेगी। रविवार को पहले अष्टमी तिथि से इस दिन भगवान शिव की पूजा करना श्रेष्ठ रहेगा। इसी दिन से शाकंभरी यात्रा भी शुरू होगी। रविवार को वरियान, परिघ, सुस्थिर, वर्धमान और सर्वार्थसिद्धि नाम के 5 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। आगे जानें रविवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…
ये भी पढ़ें-
Ketu Rashifal 2026: नए साल में केतु 4 राशि वालों का बढ़ाएंगे बैंक बैलेंस, देंगे नौकरी और सफलता
28 दिसंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति
रविवार को ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। इस दिन शनि और चंद्रमा मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में, शुक्र, सूर्य और मंगल धनु राशि में, केतु सिंह राशि में, बुध वृश्चिक राशि में और गुरु मिथुन राशि में रहेगा। ग्रहों की ये युति सभी राशियों पर अलग-अलग असर डालेगी।
ये भी पढ़ें-
Shani Sade Sati Dhaiya 2026: नए साल में मेष समेत 5 राशियों पर शनि की टेढ़ी नजर, जानिए उपाय
रविवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (28 December 2025 Disha Shul)
दिशा शूल के अनुसार, रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें। इस दिन राहुकाल शाम 04 बजकर 26 मिनिट से 05 बजकर 45 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।
28 दिसंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय
विक्रम संवत- 2082
मास- पौष
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- उत्तरा भाद्रपद और रेवती
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 7:11 AM
सूर्यास्त - 5:45 PM
चन्द्रोदय - Dec 28 12:30 PM
चन्द्रास्त - Dec 29 1:26 AM
28 दिसंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (28 December 2025 Ke Shubh Muhurat)
सुबह 08:30 से 09:49 तक
सुबह 09:49 से 11:09 तक
दोपहर 12:07 से 12:49 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 01:47 से 03:07 तक
सुबह 05:45 से 07:26 तक
28 दिसंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)
यम गण्ड - 12:28 PM – 1:47 PM
कुलिक - 3:07 PM – 4:26 PM
दुर्मुहूर्त - 04:21 PM – 05:03 PM
वर्ज्यम् - 08:12 PM – 09:44 PM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।
