- Home
- Religion
- Spiritual
- 30 दिसंबर 2025 का पंचांग, आज करें पुत्रदा एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
30 दिसंबर 2025 का पंचांग, आज करें पुत्रदा एकादशी व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
30 December 2025 Ka Panchang: 30 दिसंबर, मंगलवार को पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत किया जाएगा। इस दिन 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा।आगे जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय…

30 दिसंबर 2025 का पंचांग
Aaj Ke Shubh Muhurat: 30 दिसंबर 2025, मंगलवार को पौष मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि सुबह 07 बजकर 51 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि रात अंत तक रहेगी। एकादशी तिथि का क्षय होने से इसी दिन पुत्रदा एकादशी का व्रत किया जाएगा। मंगलवार को सिद्ध, साध्य, मूसल और गद नाम के 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। इस दिन ग्रहों की स्थिति में कोई परिवर्तन नहीं होगा। आगे जानें मंगलवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…
ये भी पढ़ें-
Rahu Rashifal 2026: नए साल में राहु देगा पैसा, नौकरी और सेहत, कौन-सी 5 राशि रहेगी लकी? पढ़ें राशिफल
30 दिसंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति
मंगलवार को चंद्रमा मेष राशि में, बुध, शुक्र, सूर्य और मंगल धनु राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में, केतु सिंह राशि में और गुरु मिथुन राशि में रहेगा। इस दिन ग्रहों की स्थिति यथावत रहेगी यानी इसमें कोई परिवर्तन नहीं होगा।
ये भी पढ़ें-
Ketu Rashifal 2026: नए साल में केतु 4 राशि वालों का बढ़ाएंगे बैंक बैलेंस, देंगे नौकरी और सफलता
मंगलवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (30 December 2025 Disha Shul)
दिशा शूल के अनुसार, मंगलवार को उत्तर दिशा की यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि निकलना पड़े तो गुड़ खाकर यात्रा पर जाना चाहिए। इस दिन राहुकाल दोपहर 03 बजकर 08 मिनिट से शाम 04 बजकर 27 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।
30 दिसंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय
विक्रम संवत- 2082
मास- पौष
पक्ष- शुक्ल
दिन- मंगलवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- भरणी और कृत्तिका
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 7:11 AM
सूर्यास्त - 5:47 PM
चन्द्रोदय - Dec 30 1:49 PM
चन्द्रास्त - Dec 31 3:36 AM
30 दिसंबर 2025 के शुभ मुहूर्त
सुबह 09:50 से 11:09 तक
सुबह 11:09 से दोपहर 12:29 तक
दोपहर 12:08 से 12:50 तक
दोपहर 12:29 से 01:48 तक
दोपहर 03:08 से शाम 04:27 तक
30 दिसंबर 2025 का अशुभ समय
यम गण्ड - 9:50 AM – 11:09 AM
कुलिक - 12:29 PM – 1:48 PM
दुर्मुहूर्त - 09:18 AM – 10:01 AM और 11:09 PM – 12:02 AM
वर्ज्यम् - 02:49 PM – 04:17 PM
Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।