Ghar Ki Sukh Shanti Ke Upay: अगर आपके घर में रोज किसी न किसी से विवाद होता है तो ये अच्छा संकेत नहीं है क्योंकि रोज होने वाला ये विवाद किसी दिन बड़ा रूप ले सकता है। इस समस्या से निपटने के लिए कुछ आसान उपाय किए जा सकते हैं। 

परिवार के लोगों में अगर छोटी-छोटी बातों पर विवाद होने लगे तो समझ लेना चाहिए कि घर में निगेटिविटी काफी ज्यादा है। कुछ आसान ज्योतिषीय उपाय करने से घर की निगेटिविटी दूर हो सकती है और रोज-रोज होने वाले विवाद भी खत्म हो सकते हैं। ये उपाय बहुत ही आसान हैं जो कोई भी कर सकता है। आगे जानें इन उपायों के बारे में…

ये हैं वो 5 सपने, जो देते हैं लाइफ में बड़ी सफलता का संकेत

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

घर में रोज गंगाजल छिड़के

रोज सुबह स्नान आदि करने के बाद घर के हर कमरे में थोड़ा-थोड़ा गंगा जल छिड़कें। इससे घर के निगेटिविटी दूर होगी और सकारात्मका आएगी। इसका असर घर के लोगों पर भी होगा और रोज होने वाले विवाद धीरे-धीरे अपने आप ही खत्म होते चले जाएंगे। इस उपाय से घर में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहेगी।

भगवान सत्यनारायण की कथा करवाएं

महीने में एक बार यानी पूर्णिमा तिथि पर भगवान सत्यनारायण की कथा किसी योग्य ब्राह्मण से करवाएं। यदि ब्राह्मण न हो तो स्वयं ही भगवान सत्यनारायण की कथा कर सकते हैं। भगवान सत्यनारायण की कथा से आपके घर में सुख-शांति का माहौल बना रहेगा।

गायत्री मंत्र का जाप करें

घर में शांति के लिए रोज सुबह उठकर स्नान आदि करने के बाद थोड़ी देर गायत्री मंत्र का जाप विधि-विधान से करें। इस मंत्र का जाप जोर-जोर से बोलकर न करें बल्कि मन ही मन में करें। इससे घर की सुख-शांति के अलावा व्यक्तिगत रूप से भी आपको कईं फायदे होंगे।

टूटी-फूटी चीजें घर से बाहर निकाल दें

टूटी-फूटी और अनुपयोगी चीजे घर में रखने से भी नेगेटिविटी फैलती है। ऐसी चीजों को तुरंत अपने घर से बाहर निकाल दें। यदि घर की छत पर कबाड़ रखा है तो वहां से भी उसे हटा दें। ये चीजें घर में रहने वाले लोगों पर निगेटिव असर डालती है। ये चीजें हटाने से आपको शुभ फल मिलने लगेंगे।

तुलसी के पौधे पर दीपक लगाएं

रोज शाम को तुलसी के पौधे के पास शुद्ध घी का दीपक लगाएं और घर की सुख-समृद्धि व शांति के लिए प्रार्थना करें। इस उपाय से भी घर में होने वाले क्लेश से कुछ ही दिनों में छुटकारा मिल सकता है।


ये भी पढ़ें-

2 या 3 फरवरी, कब है बसंत पंचमी 2025? नोट करें सही डेट और पूजा का मुहूर्त


बचना है परेशानी से तो रोज करें शनिदेव की आरती, फॉलो करें ये स्टेप्स


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।