5 October 2025 Ka Panchang: 5 अक्टूबर, रविवार को गण्ड, वृद्धि, राक्षस और चर नाम के 4 शुभ-अशुभ योग रहेंगे। साथ ही चंद्रमा कुंभ से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा। जानें इस दिन कौन-से शुभ-अशुभ योग बनेंगे?

Aaj Ke Shubh Muhurat: 5 अक्टूबर 2025, रविवार को आश्विन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि दोपहर 3 बजकर 04 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी तिथि रात अंत तक रहेगी। रविवार को गण्ड, वृद्धि, राक्षस और चर नाम के 4 शुभ-अशुभ योग रहेंगे। इस दिन चंद्रमा भी राशि बदलेगा। इन योगों का असर सभी राशि के लोगों पर होगा। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Shukra Gochar 2025: शुक्र बदलेगा 4 राशि वालों की किस्मत, छप्पर फाड़कर देगा पैसा

5 अक्टूबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

रविवार को चंद्रमा कुंभ राशि से निकलकर मीन राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से ही शनि स्थित है। शनि और चंद्रमा के साथ होने से विष योग बनेगा। इस दिन राहु कुंभ राशि में, बुध तुला राशि में, शुक्र और केतु सिंह राशि में, मंगल तुला राशि में, सूर्य कन्या राशि में और गुरु मिथुन राशि में रहेगा। ग्रहों की ये स्थिति सभी राशि के लोगों के लिए अलग-अलग फल देने वाली रहेगी।

ये भी पढ़ें-
Monthly Rashifal October 2025: अक्टूबर में किसकी चमकेगी किस्मत-किसे होगा नुकसान? जानें राशिफल से

रविवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (5 October 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, रविवार को रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें। इस दिन राहुकाल शाम 04 बजकर 38 मिनिट से शुरू होगा जो 06 बजकर 06 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

5 अक्टूबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- आश्विन
पक्ष- शुक्ल
दिन- रविवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- शतभिषा और पूर्वा भाद्रपद
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:23 AM
सूर्यास्त - 6:06 PM
चन्द्रोदय - Oct 05 4:58 PM
चन्द्रास्त - Oct 06 5:13 AM

5 अक्टूबर 2025 के शुभ मुहूर्त (5 October 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 07:51 से 09:19 तक
सुबह 09:19 से 10:47 तक
दोपहर 11:51 से 12:38 तक
दोपहर 01:43 से 03:11 तक
शाम 06:06 से 07:38 तक

5 अक्टूबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 12:15 PM – 1:43 PM
कुलिक - 3:11 PM – 4:38 PM
दुर्मुहूर्त - 04:32 PM – 05:19 PM
वर्ज्यम् - 01:57 PM – 03:26 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।