7 August 2025 Ka Panchang: 7 अगस्त, गुरुवार को चंद्रमा राशि बदलकर धनु से मकर में प्रवेश करेगा। इस दिन दक्षिण दिशा में यात्रा न करें। जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, ग्रहों की जानकारी व अन्य डिटेल।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 7 अगस्त 2025, गुरुवार को सावन मास के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि दोपहर 02 बजकर 28 मिनिट तक रहेगी, इसके बाद चतुर्दशी तिथि पूरे दिन रहेगी। चतुर्दशी तिथि के स्वामी स्वयं महादेव हैं। सावन मास की चतुर्दशी बहुत शुभ मानी गई है। इस व्रत पूजा करने से हर मनोकामना पूरी हो सकती है। गुरुवार को धाता, सौम्य, विष्कुंभ और प्रीति नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

7 अगस्त 2025 को ग्रहों की स्थिति

गुरुवार को चंद्रमा धनु राशि से निकलकर मकर में प्रवेश करेगा। अन्य ग्रहों की बात की जाए तो इस दिन सूर्य और बुध कर्क राशि में, मंगल कन्या राशि में, केतु सिंह राशि में, शुक्र और गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-

Numerology: नाक पर रहता है इन 3 तारीखों पर जन्में लोगों का गुस्सा, गुड लक बढ़ाने के लिए करें ये 5 उपाय


Grahan Yog 2025: अगस्त में बनेगा सूर्य-केतु का ग्रहण योग, किन 4 राशि वालों के शुरू होंगे बुरे दिन?

गुरुवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (7 August 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, गुरुवार को दक्षिण दिशा में यात्रा करने से बचें। यदि इस दिशा में यात्रा करना बहुत जरूरी हो तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 02 बजकर 09 मिनिट से शुरू होगा जो 03 बजकर 36 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

7 अगस्त 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- श्रावण
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- पूर्वाषाढ़ा और उत्तराषाढ़ा
करण- तैतिल और गर
सूर्योदय - 6:04 AM
सूर्यास्त - 7:01 PM
चन्द्रोदय - Aug 07 5:52 PM
चन्द्रास्त - Aug 08 4:42 AM

7 अगस्त 2025 के शुभ मुहूर्त (7 August 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 10:55 से दोपहर 12:32 तक
दोपहर 12:06 से 12:58 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:32 से 02:09 तक
दोपहर 02:09 से 03:46 तक

7 अगस्त 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 6:04 AM – 7:41 AM
कुलिक - 9:18 AM – 10:55 AM
दुर्मुहूर्त - 10:23 AM – 11:14 AM और 03:33 PM – 04:25 PM
वर्ज्यम् - 10:10 PM – 11:48 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।