7 December 2025 Ka Panchang: 7 दिसंबर, रविवार को चंद्रमा और मंगल ग्रह राशि बदलेंगे। 4 शुभ योग भी इस दिन बनेंगे। संकष्टी चतुर्थी का व्रत भी इस दिन किया जाएगा। जानें इस दिन से शुभ मुहूर्त।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 7 दिसंबर 2025, रविवार को पौष मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि पूरे दिन रहेगी। इस तिथि की स्वामी स्वयं देवी पार्वती हैं। इसलिए इस तिथि पर देवी पार्वती की पूजा मुख्य रूप से की जाती है। पंचांग भेद के कारण कुछ लोग इस दिन संकष्टी चतुर्थी का व्रत करेंगे। रविवार को शु्क्ल, ब्रह्म, ध्वजा, और श्रीवत्स नाम के 4 शुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे जानें रविवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Amavasya Date 2026: जनवरी से दिसंबर तक अमावस्या कब? नोट करें डेट्स

7 दिसंबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

रविवार को मंगल ग्रह वृश्चिक से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेगा। वहीं चंद्रमा मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन बुध, शुक्र और सूर्य वृश्चिक राशि में, गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Mesh Rashi Nature: कैसा होता है मेष राशि वालों का नेचर? जानें 10 रोचक फैक्ट्स

रविवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (7 December 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें। इस दिन राहुकाल शाम 04 बजकर 17 मिनिट से 05 बजकर 36 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

7 दिसंबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- पौष
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- हेमंत
नक्षत्र- पुनर्वसु और पुष्य
करण- वणिज और विष्टि
सूर्योदय - 6:59 AM
सूर्यास्त - 5:37 PM
चन्द्रोदय - Dec 07 8:15 PM
चन्द्रास्त - Dec 08 10:16 AM

7 दिसंबर 2025 के शुभ मुहूर्त (7 December 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 08:19 से 09:38 तक
सुबह 09:38 से 10:58 तक
दोपहर 11:57 से 12:39 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 01:37 से 02:57 तक
शाम 05:37 से 07:17 तक

7 दिसंबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 12:18 PM – 1:37 PM
कुलिक - 2:57 PM – 4:17 PM
दुर्मुहूर्त - 04:11 PM – 04:54 PM
वर्ज्यम् - 05:12 PM – 06:40 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।