7 January 2026 Ka Panchang: 7 जनवरी, बुधवार को पंचमी तिथि दिन भर रहेगी। ग्रहों की स्थति में कोई परिवर्तन नहीं आएगा। इस दिन 4 शुभ-अशुभ योग बनेंगे। जानें इस दिन किस दिशा में यात्रा न करें और राहुकाल का समय।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 7 जनवरी 2026, बुधवार को माघ मास के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि पूरे दिन रहेगी। पंचमी तिथि के देवता स्वयं शेषनाग हैं इसलिए इस तिथि पर नागदेवता की ही पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से कालसर्प दोष का निवारण संभव है। बुधवार को आयुष्मान, सौभाग्य, चर और सुस्थिर नाम के 4 शुभ योग बनेंगे। आगे जानें बुधवार को किस दिशा में यात्रा न करें, दिन भर के शुभ-अशुभ योग व मुहूर्त आदि की पूरी डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Surya Gochar 2026: सूर्य बदलेगा राशि, 5 राशि वालें की निखरेगी किस्मत-जेब में आएगा पैसा!

7 जनवरी 2026 को ग्रहों की स्थिति

बुधवार को चंद्रमा और केतु सिंह राशि में साथ होने से ग्रहण योग बनाएंगे। अन्य ग्रहों की बात की जाए तो इस दिन गुरु मिथुन राशि में, बुध, शुक्र, सूर्य और मंगल धनु राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Birth Dates: इन तारीखों में जन्मे लोगों को पार्टनर से मिल सकता है धोखा!

बुधवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (7 January 2026 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि निकलना पड़े तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 12 बजकर 33 मिनिट से 01 बजकर 52 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

7 जनवरी 2026 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- माघ
पक्ष- कृष्ण
दिन- बुधवार
ऋतु- शिशिर
नक्षत्र- मघा और पूर्वा फाल्गुनी
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 7:13 AM
सूर्यास्त - 5:52 PM
चन्द्रोदय - Jan 07 10:04 PM
चन्द्रास्त - Jan 08 10:42 AM

7 जनवरी 2026 के शुभ मुहूर्त (7 January 2026 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 07:13 से 08:33 तक
सुबह 08:33 से 09:53 तक
सुबह 11:13 से दोपहर 12:33 तक
दोपहर 03:12 से शाम 04:32 तक
शाम 04:32 से 05:52 तक

7 जनवरी 2026 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 8:33 AM – 9:53 AM
कुलिक - 11:13 AM – 12:33 PM
दुर्मुहूर्त - 12:11 PM – 12:54 PM
वर्ज्यम् - 08:05 PM – 09:43 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।