9 July 2025 Ka Panchang: 9 जुलाई, बुधवार को आषाढ़ शुक्ल चतुर्दशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन गुरु ग्रह के उदय होने से कुछ लोगों को राहत मिलेगी। पंचांग से जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 9 जुलाई 2025 बुधवार को आषाढ़ मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन गुरु ग्रह मिथुन राशि में पुन: उदय हो जाएगा। जो लोग गुरु के अस्त होने के कारण परेशान थे, उन्हें थोड़ी राहत मिलेगी। बुधवार को अभिजीत मुहूर्त नहीं रहेगा। ग्रहों की स्थिति मिश्रित फल देने वाली रहेगी। इस दिन उत्तर दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। आगे पंचांग से जानें कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

9 जुलाई 2025 को ग्रहों की स्थिति

गुरु ग्रह जो पिछले कईं दिनों से मिथुन राशि मे अस्त था, वो 9 जुलाई, बुधवार को इसी राशि में उदय हो जाएगा, मिथुन राशि में ही सूर्य भी रहेगा। इस दिन चंद्रमा धनु राशि में, शनि मीन राशि में, केतु और मंगल सिंह राशि में, शुक्र वृषभ राशि में, बुध कर्क राशि में और राहु कुंभ राशि में रहेगा।

बुधवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (9 July 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, बुधवार को उत्तर दिशा की यात्रा न करें। यदि ऐसा करना जरूरी हो तो तिल या धनिया खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 12 बजकर 32 मिनट से 02 बजकर 12 मिनिट तक रहेगा।

9 जुलाई 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास – आषाढ़
पक्ष- शुक्ल
दिन- बुधवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- मूल और पूर्वाषाढ़ा
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 5:51 AM
सूर्यास्त - 7:12 PM
चन्द्रोदय - Jul 09 6:19 PM
चन्द्रास्त - Jul 10 4:55 AM

9 जुलाई 2025 के शुभ मुहूर्त (9 July 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 07:31 से 09:12 तक
सुबह 10:52 से दोपहर 12:32 तक
दोपहर 03:52 से 05:32 तक
शाम 05:32 से 07:12 तक

9 जुलाई 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 7:31 AM – 9:12 AM
कुलिक - 10:52 AM – 12:32 PM
दुर्मुहूर्त - 12:05 PM – 12:58 PM
वर्ज्यम् - 11:46 AM – 01:28 PM, 03:07 AM – 04:49 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।