20 June 2025 Ka Panchang: 20 जून 2025 को चंद्रमा राशि बदलेगा। साथ ही इस दिन 4 बहुत ही शुभ योग बनेंगे, जिसका फायदा सभी राशि के लोगों को किसी न किसी रूप में मिलेगा। जानें आज का पंचांग। 

Aaj Ke Shubh Muhurat: 20 जून 2025 शुक्रवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि सुबह 09:50 तक रहेगी, इसके बाद दशमी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन शोभन, श्रीवत्स, सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि नाम के 4 शुभ योग और वज्र-अतिगंड नाम के 2 अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे पंचांग से जानें आज कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

20 जून को ग्रहों की स्थिति

20 जून, शुक्रवार को चंद्रमा मीन से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करेगा, जहां पहले से शु्क्र ग्रह स्थित है। शुक्र और चंद्रमा की युति बनने से राजयोग बनता है। इस दिन शनि मीन राशि में, मंगल और केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में, सूर्य, बुध और गुरु मिथुन राशि में रहेंगे। ग्रहों की इन युतियों से कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे, जिसका असर सभी 12 राशि के लोगों पर होगा।

शुक्रवार को किस दिशा में यात्रा न करें?

दिशा शूल के अनुसार, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 02 बजकर 08 मिनिट से 03 बजकर 49 मिनिट तक रहेगा।

20 जून 2025 को सूर्य व चंद्रोदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास – आषाढ़
पक्ष- कृष्ण
दिन- शुक्रवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- रेवती और अश्विनी
करण- गर और वणिज
सूर्योदय - 5:45 AM
सूर्यास्त - 7:11 PM
चन्द्रोदय - Jun 20 1:04 AM
चन्द्रास्त - Jun 20 1:56 PM

20 जून 2025 के शुभ मुहूर्त

सुबह 07:26 से 09:07 तक
दोपहर 12:01 से 12:55 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:28 से 02:09 तक
शाम 05:30 से 07:11 तक

20 जून 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 3:49 PM – 5:30 PM
कुलिक - 7:26 AM – 9:07 AM
दुर्मुहूर्त - 08:26 AM – 09:20 AM और 12:55 PM – 01:48 PM
वर्ज्यम् - 10:31 AM – 12:01 PM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।