21 June 2025 Ka Panchang: 21 जून 2025 को योगिनी एकादशी का व्रत किया जाएगा। इस दिन 2 शुभ और 2 अशुभ योग बनेंगे। इस दिन पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचें। जानें आज का पंचांग। 

Aaj Ke Shubh Muhurat: 21 जून 2025 शनिवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि सुबह 07:19 तक रहेगी, इसके बाद एकादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन योगिनी एकादशी का व्रत किया जाएगा। इस दिन सौम्य-सुकर्मा नाम के 2 शुभ और अतिगण्ड व ध्वांक्ष नाम के 2 अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे पंचांग से जानें आज कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

21 जून को ग्रहों की स्थिति

21 जून, शनिवार को चंद्रमा और शुक्र मेष राशि में, शनि मीन राशि में, मंगल और केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में, सूर्य, बुध और गुरु मिथुन राशि में रहेंगे। ग्रहों की इन युतियों से कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे, जिसका असर सभी 12 राशि के लोगों पर होगा।

शनिवार को किस दिशा में यात्रा न करें?

दिशा शूल के अनुसार, शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 9 बजकर 07 मिनिट से शुरू होगा जो 10 बजकर 48 मिनिट तक रहेगा।

21 जून 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास – आषाढ़
पक्ष- कृष्ण
दिन- शनिवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- अश्विनी और भरणी
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 5:46 AM
सूर्यास्त - 7:11 PM
चन्द्रोदय - Jun 21 1:42 AM
चन्द्रास्त - Jun 21 3:00 PM

21 जून 2025 के शुभ मुहूर्त

सुबह 07:26 से 09:07 तक
दोपहर 12:01 से 12:55 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:28 से 02:09 तक
दोपहर 03:49 से शाम 05:30 तक

21 जून 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 2:09 PM – 3:49 PM
कुलिक - 5:46 AM – 7:26 AM
दुर्मुहूर्त - 07:33 AM – 08:27 AM
वर्ज्यम् - 04:09 PM – 05:37 PM, 04:33 AM – 06:00 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।