22 June 2025 Ka Panchang: 22 जून 2025 को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि रहेगी। इस दिन 3 शुभ और 2 शुभ योग बनेंगे। इस दिन चंद्रमा मेष ले निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। जानें आज का पंचांग। 

Aaj Ke Shubh Muhurat: 22 जून 2025 रविवार को आषाढ़ मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि पूरे दिन रहेगी। 22 जून की रात चंद्रमा मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा, जिसका प्रभाव सभी राशि के लोगों पर होगा। इस दिन सुकर्मा-धृति व त्रिपुष्कर नाम के 3 शुभ और कालदण्ड-धूम्र नाम के 2 अशुभ योग बनेंगे। आगे पंचांग से जानें आज कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

22 जून को ग्रहों की स्थिति

22 जून, रविवार को चंद्रमा मेष से निकलकर वृषभ राशि में प्रवेश करेगा। अन्य ग्रहों की बात की जाए तो इस दिन शुक्र मेष राशि में, शनि मीन राशि में, मंगल और केतु सिंह राशि में, राहु कुंभ राशि में, सूर्य, बुध और गुरु मिथुन राशि में रहेंगे। ग्रहों की इन युतियों से कईं शुभ-अशुभ योग बनेंगे।

रविवार को किस दिशा में यात्रा न करें?

दिशा शूल के अनुसार, रविवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि करनी पड़े तो दलिया, घी या पान खाकर ही घर से निकलें। इस दिन राहुकाल शाम 5 बजकर 30 मिनिट से शुरू होगा जो 7 बजकर 11 मिनिट तक रहेगा।

22 जून 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास – आषाढ़
पक्ष- कृष्ण
दिन- रविवार
ऋतु- ग्रीष्म
नक्षत्र- भरणी और कृत्तिका
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 5:46 AM
सूर्यास्त - 7:11 PM
चन्द्रोदय - Jun 22 2:23 AM
चन्द्रास्त - Jun 22 4:07 PM

22 जून 2025 के शुभ मुहूर्त

सुबह 07:27 से 09:07 तक
सुबह 09:07 से 10:48 तक
दोपहर 12:02 से 12:55 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 02:09 से 03:50 तक

22 जून 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 12:28 PM – 2:09 PM
कुलिक - 3:50 PM – 5:30 PM
दुर्मुहूर्त - 05:24 PM – 06:17 PM
वर्ज्यम् - 04:33 AM – 06:00 AM और 04:27 AM – 05:54 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।