26 June 2025 Ka Panchang: 26 जून 2025 से आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि प्रारंभ होगी। इस दिन कईं शुभ योग भी में बनेंगे। चंद्रमा राशि बदलकर मिथुन से निकलकर कर्क में प्रवेश करेगा। जानें आज का पंचांग 

Aaj Ke Shubh Muhurat: 26 जून 2025 गुरुवार को आषाढ़ मास का शुक्ल पक्ष शुरू होगा, इसी दिन से गुप्त नवरात्रि का भी आरंभ होगा। इस गुप्त नवरात्रि में संहारक शक्तियों की पूजा कर सिद्धि प्राप्त की जाती है। इस दिन सर्वार्थसिद्धि योग दिन भर रहेगा। साथ ही इस दिन ध्रुव, व्याघात और काण नाम के योग भी बनेंगे। चंद्रमा भी इस दिन राशि परिवर्तन करेगा। आगे पंचांग से जानें आज कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

गुप्त नवरात्रि 2025 घट स्थापना के शुभ मुहूर्त

- सुबह 05:25 से 06:58 तक
- सुबह 11:56 से दोपहर 12:52 तक (अभिजीत मुहूर्त)

26 जून 2025 को ग्रहों की स्थिति

26 जून, गुरुवार की रात चंद्रमा मिथुन से निकलकर कर्क राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन सूर्य और गुरु मिथुन राशि में, शुक्र मेष राशि में, बुध कर्क राशि में, शनि मीन राशि में, मंगल और केतु सिंह राशि में और राहु कुंभ राशि मे रहेगा।

गुरुवार को किस दिशा में यात्रा न करें?

दिशा शूल के अनुसार, गुरुवार को को दक्षिण दिशा की यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि बहुत जरूरी हो तो दही या जीरा मुंह में डाल कर निकलें। इस दिन राहुकाल दोपहर 02 बजकर 10 मिनिट से शुरू होगा जो शाम 3 बजकर 50 मिनिट तक रहेगा।

26 जून 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास – आषाढ़
पक्ष- शुक्ल
दिन- गुरुवार
ऋतु- वर्षा
नक्षत्र- आर्द्रा और पुनर्वसु
करण- बव और बालव
सूर्योदय - 5:47 AM
सूर्यास्त - 7:12 PM
चन्द्रोदय - Jun 26 6:15 AM
चन्द्रास्त - Jun 26 8:29 PM

26 जून 2025 के शुभ मुहूर्त

सुबह 10:49 से दोपहर 12:29 तक
दोपहर 12:02 से 12:56 तक (अभिजीत मुहूर्त)
दोपहर 12:29 से 02:10 तक
दोपहर 02:10 से 03:50 तक

26 जून 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 5:47 AM – 7:28 AM
कुलिक - 9:08 AM – 10:49 AM
दुर्मुहूर्त - 10:15 AM – 11:09 AM और 03:37 PM – 04:31 PM
वर्ज्यम् - 08:04 PM – 09:34 PM

Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।