हिंदू धर्म के अंतर्गत जब भी कोई पूजा-पाठ या शुभ कार्य किया जाता है तो दीपक जरूर जलाया जाता है। बिना दीपक जलाएं कोई भी शुभ कार्य पूरा नहीं माना जाता। यदि घर में रोज 3 स्थानों पर दीपक जलाएं जाएं तो बड़ी से बड़ी परेशानी भी दूर हो सकती है। 

Deepak Ke Upay: धर्म ग्रंथों के अनुसार, जब भी कोई शुभ कार्य किया जाए तो दीपक जरूर जलाने चाहिए। इसलिए हिंदू परिवारों में रोज की जाने पूजा में भी दीपक जरूर जलाया जाता है। ऐसी भी मान्यता है कि शुभ कार्य में दीपक जलाने से देवी-देवताओं की कृपा भी हमारे ऊपर बनी रहती है। अगर घर में रोज 3 स्थानों पर दीपक जलाया जाए तो इससे बड़ी से बड़ी परेशानी भी जल्दी ही दूर हो सकती है। आगे जानिए कौन-सी है ये 3 जगह…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इस दिशा में लगाएं दीपक

वास्तु शास्त्र के अनुसार, उत्तर दिशा के स्वामी कुबेरदेव हैं। ये धन की अधिपति देवता हैं। इन्हें खुश करने से धन लाभ के योग बनते हैं। रोज शाम को घर की उत्तर दिशा में कुबेरदेव को याद करके एक दीपक जरूर जलाना चाहिए। इससे कुबेरदेव की कृपा हमारे ऊपर बनी रहती है। इस उपाय से दरिद्रता यानी गरीबी दूर होती है और घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

तुलसी के सामने लगाएं दीपक

हिंदू धर्म में तुलसी को पवित्र पौधा माना जाता है और रोज इसकी पूजा भी की जाती है। आज भी लगभग हर हिंदू घर में तुलसी का पौधा जरूर रखा जाता है। जिस घर में प्रतिदिन तुलसी के पौधे में पानी डाला जाता है दीपक जलाया जाता है वहां भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। ऐसे घर में हमेशा सुख-समृद्धि का वास होता है।

यहां लगाएं तीसरा दीपक

पैसों की कमी से छुटकारा पाने के लिए रोज अपने घर की देहरी यानी मुख्य दरवाजे के आस-पास दीपक जरूर लगाना चाहिए। इसके पहले उस स्थान की साफ-सफाई भी जरूर करें। दरवाजे के पास दीपक जलाने से निगेटिव चीजें घर के बाहर से ही वापस हो जाती हैं और घर में सकारात्मकता एवं समृद्धि का आगमन होता है।


ये भी पढ़ें-

Panchak 2025: कब से कब तक रहेगा साल 2025 का पहला पंचक, क्यों कहेंगे इसे ’चोर’?


सप्ताह में कब बनवाएं शेविंग-कटिंग, कब नही? जानें प्रेमानंद महाराज से


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।