astrological remedies for early marriage: कुछ लोगों की शादी में बार-बार परेशानी आती है। ज्योतिष शास्त्र में जल्दी विवाह के लिए कईं उपाय बताए गए हैं, जो कोई भी कर सकता है। 

Vivah Ke Liye Jyotish Upay: जन्म कुंडली में ग्रहों की स्थिति ठीक न होने पर या अन्य किसी वजह से कुछ लोगों के विवाह में परेशानी आती है। कईं बार तो शादी होते-होते रूक जाती है। ज्योतिष शास्त्र में इस समस्या के लिए कईं उपाय भी बताए गए हैं। इन उपायों को करने से शादी में आ रही परेशानी दूर हो सकती है जल्दी ही विवाह के योग भी बन सकते हैं। जानें कौन-से हैं ये उपाय…

चाहते हैं सुकून भरी नींद तो बोलें इन 4 में से कोई 1 मंत्र, सपने भी अच्छे आएंगे

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पानी में ये चीजें मिलाकर नहाएं

विवाह के लिए गुरु ग्रह का शुभ होना जरूरी है। इसके लिए हर गुरुवार को पानी में एक चुटकी हल्दी, चंदन या केसर मिलाकर स्नान करना चाहिए। ये उपाय लड़का और लड़की दोनों कर सकते हैं। इस उपाय से गुरु ग्रह की स्थिति शुभ होती है और जल्दी ही विवाह के योग बनने लगते हैं।

पीली चीजों का करें दान

पीला रंग देवगुरु बृहस्पति का माना जाता है। हर गुरुवार को पीले फल, मिठाई, कपड़े आदि चीजों का दान जरूरतमंद लोगों को करना चाहिए। इससे भी गुरु ग्रह की स्थिति अनुकूल होती है और विवाह में आ रही परेशानियां दूर हो सकती हैं।

शिव-पार्वती की पूजा करें

विवाह में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए रोज भगवान शिव के साथ देवी पार्वती की भी पूजा करें। शिव-पार्वती की पूजा से हर तरह के दोषों का नाश होता है। इस उपाय से जल्दी ही आपकी मनोकामना पूरी हो सकती है और मनचाहा जीवनसाथी मिल सकता है।

हल्दी की बिंदी लगाएं

जब आपके किसी परिचित की शादी हो तो वहां से दूल्हा-दूल्हन के लिए तैयार की गई थोड़ी हल्दी लेकर अपने पास रख लें और रोज नहाने के बाद उसकी बिंदी अपने मस्तक पर लगाएं। इस उपाय से भी जल्दी विवाह के योग बनते हैं।

भगवान विष्णु को चढ़ाएं बूंदी के लड्डू

लगातार 11 गुरुवार तक भगवान विष्णु को बूंदी के लड्डू का भोद लगाएं। इससे भी आपका गुरु ग्रह मजबूत होगा और शादी में आ रही परेशानियां अपने आप ही दूर हो जाएंगी। साथ ही आपको भगवान विष्णु की कृपा भी मिलेगी।


ये भी पढ़ें-

किस्मत वालों को ही आते हैं ये 10 सपने, बना देते हैं मालामाल


पति-पत्नी में रोज होती है लड़ाई तो करें ये 5 उपाय, घर में होगा स्वर्ग का अहसास



Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।