remedies for happy married life: कुछ घरों में रोज पति-पत्नी के बीच लड़ाई होती है। कईं बार विवाद बहुत ज्यादा भी हो जाता है। इसका असर परिवार के अन्य लोगों पर भी पड़ता है। इस समस्या से बचने के लिए ज्योतिष शास्त्र में कईं उपाय बताए गए हैं। 

सुखी वैवाहिक जीवन हर किसी की इच्छा होती है। लेकिन देखने में आता है कि कुछ घरों में रोज पति-पत्नी के बीच विवाद होता है। घर में रोज विवाद होना ठीक नहीं माना जाता, इससे परिवार की शांति भंग होती है। पति-पत्नी के बीच विवाद के कईं कारण हो सकते हैं जैसे ग्रह दोष या नाड़ी दोष आदि। हैप्पी मैरिड लाइफ के लिए ज्योतिष शास्त्र में कईं उपाय बताए गए हैं। जानें ऐसे ही 5 उपायों के बारे में…

घर में नहीं टिकता पैसा तो क्या करें? आजमाएं बागेश्वर बाबा के ये 5 उपाय

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

केले का पौधे पर जल चढ़ाएं

सुखी वैवाहिक जीवन के लिए गुरु ग्रह का शुभ होना जरूरी है। इसके लिए प्रत्येक गुरूवार को केले के पौधे पर पति-पत्नी एक साथ हल्दी मिला जल चढ़ाएं। ये उपाय लगातार करते रहने से आपके वैवाहिक जीवन में धीरे-धीरे खुशियां आने लगेंगी और रोज होने वाले विवाद भी खत्म होंगे।

बेडरूम में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगाएं

घर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा होता है बेडरूम क्योंकि यहीं पति-पत्नी सबसे ज्यादा समय बिताते हैं। बेडरूम में राधा-कृष्ण की तस्वीर लगाने से यहां पॉजिटिव एनर्जी रहेगी और निगेटिविटी दूर होगी। इसका असर आपकी लव लाइफ पर भी होगा और विवाद खत्म होंगे।

हर गुरुवार को पीले कपड़े पहनें

पति-पत्नी यदि हर गुरुवार को पीले रंग के कपड़े पहनें और आस-पास स्थित किसी गुरु (देवगुरु बृहस्पति) मंदिर में जाएं तो भी गुरु ग्रह शुभ फल देने लगता है। इस उपाय से लव लाइफ की परेशानियां धीरे-धीरे समाप्त होने लगती हैं।

पति-पत्नी रोज करें इस मंत्र का जाप

पति-पत्नी यदि रोज सुबह नीचे लिखे मंत्र को 11 बार बोलें तो भी इनकी लाइफ में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी और किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होगी।

मंत्र- ऊँ कामदेवाय विद्महे, रति प्रियायै धीमहि, तन्नो अनंग प्रचोदयात्

पूर्णिमा तिथि पर करें खीर का उपाय

प्रत्येक महीने की पूर्णिमा तिथि पर घर में गाय के दूध की खीर बनाएं और पहले इसका भोग देवी लक्ष्मी को लगाएं बाद में इसे प्रसाद समझकर पति-पत्नी दोनों साथ बैठकर खाएं। ऐसा करने से भी वैवाहिक जीवन में खुशहाली बनी रहेगी।


ये भी पढ़ें-

मकर संक्रांति पर करें ये 5 अचूक उपाय, किस्मत खुद चलकर आपके घर आएगी


इस अचूक मंत्र से टल जाता है बड़े से बड़ा संकट, प्रेमानंद महाराज ने बताया