Basant Panchami 2025: सरस्वती को विद्या और बुद्धि की देवी माना गया है। इनका वाहन हंस है। हर साल बसंत पंचमी पर देवी सरस्वती की पूजा विशेष रूप से की जाती है। इस बार बसंत पंचमी 2 और 3 फरवरी को मनाई जाएगी। 

Devi Sarsvati Ka Vahan Hans Hi Kyo Hai: इस बार पंचांग के भेद के चलते बसंत पंचमी का पर्व 2 और 3 फरवरी को यानी दो दिन मनाया जाएगा। बसंत पंचमी पर देवी सरस्वती की पूजा का विधान है। देवी सरस्वती का वाहन हंस है। बहुत के लोगों के मन में ये प्रश्न उठता है कि देवी सरस्वती का वाहन हंस ही क्यों है, कोई और पशु-पशु क्यों नहीं? आगे जानिए आपके इस प्रश्न का उत्तर…

तेज दिमाग और गुड लक के लिए बसंत पंचमी पर करें 4 मंत्रों का जाप

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इसलिए हंस है सरस्वती का वाहन

हंस के बारे में ये कहा जाता है कि इसमें पानी और दूध को अलग-अलग करने का स्वभाविक गुण होता है यानी अगर पानी और दूध को मिला जाए तो हंस उसमें से दूध पी लेगा और पानी छोड़ देगा। इतनी बुद्धि होने के कारण ही इसे देवी सरस्वती का वाहन माना गाय है। हंस के बारे में भामिनीविलासी ग्रंथ में लिखा है-
नीरक्षीरविवेके हंसालस्यं त्वमेव तनुषे चेत्।
अर्थ- हंस में ऐसा विवेक होता है कि वह दूध और पानी को पहचान लेता है।

शांति और पवित्रता का प्रतीक है हंस

हंस का रंग श्वेत यानी सफेद होता है। यह रंग पवित्रता और शांति का प्रतीक है। शिक्षा पाने के लिए पवित्रता आवश्यक है। पवित्रता से श्रद्धा और एकाग्रता आती है। एकाग्रता से ही ज्ञान की प्राप्ति संभव है। ज्ञान से हमें सही और गलत की पहचान होती है। यही विवेक कहलाता है। हंस के इस गुण को हम अपनी जिंदगी में अपना लें तो कभी असफल नहीं हो सकते। सरस्वती का वाहन हंस हमें यही संदेश देता है कि हम पवित्र और श्रद्धावान बन कर ज्ञान प्राप्त करें और अपने जीवन को सफल बनाएं।

एक ही बार बनाता है जोड़ा

हंस के बारे में कहा जाता है कि ये अपना जोड़ा एक ही बार बनाते हैं। यदि उनमें से किसी एक की मौत हो जाती है, तो दूसरा उसके प्रेम में अपना जीवन बिता देता है पर दूसरे को अपना जीवन साथी नहीं बनाता। हमारी परंपरा में भी हंस के इस प्रेम को मनुष्य के लिए आदर्श माना गया है।


ये भी पढ़ें-

बसंत पंचमी 2025 पर करें राशि अनुसार उपाय, परेशानियों से मिलेगा छुटकारा


2 दिन मनाई जाएगी बसंत पंचमी ! जानें क्यों हो रहा कन्फ्यूजन?


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।