MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • Chaturmas 2023: कब से शुरू होगा चातुर्मास, इन 4 महीनों में क्या खाने से बिगड़ सकती है आपकी सेहत?

Chaturmas 2023: कब से शुरू होगा चातुर्मास, इन 4 महीनों में क्या खाने से बिगड़ सकती है आपकी सेहत?

Chaturmas 2023: हिंदू धर्म में चातुर्मास का विशेष महत्व है। इस बार चातुर्मास 4 महीने का न होकर 5 महीने का रहेगा, ऐसा सावन का अधिक मास होने के कारण होगा। धर्म ग्रंथों में चातुर्मास से जुड़े अनेक नियम बताए गए हैं। 

3 Min read
Manish Meharele
Published : Jun 19 2023, 01:29 PM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
16
ये हैं चातुर्मास के नियम...
Image Credit : freepik

ये हैं चातुर्मास के नियम...

हिंदू धर्म में अनेक मान्यताएं हैं। ऐसी ही एक मान्यता ये भी है आषाढ़ शुक्ल एकादशी पर भगवान विष्णु सृष्टि का भार भगवान शिव को सौंपकर पाताल लोक में विश्राम करने चले जाते हैं, इसके बाद कार्तिक शुक्ल एकादशी से पुन: सृष्टि का संचालन करना शुरू कर देते हैं। (kab se kab tak rahega chaturmaas) इन 4 महीनों को चातुर्मास कहते हैं। चातुर्मास से जुड़े कई नियम धर्म ग्रंथों में बताए गए हैं। आगे जानिए कब से कब तक रहेगा चातुर्मास और इस दौरान कौन-से काम नहीं करना चाहिए…

26
जानें कब से कब तक रहेगा चातुर्मास (Chaturmas 2023 Date)
Image Credit : freepik

जानें कब से कब तक रहेगा चातुर्मास (Chaturmas 2023 Date)

उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, इस बार चातुर्मास 29 जून, गुरुवार से शुरू होगा, जो 23 नवंबर, गुरुवार तक रहेगा। चातुर्मास में सावन, भादौ, आश्विन और कार्तिक मास आते हैं। (Chaturmaas mai kya na kare) इस बार सावन का अधिक मास होने से ये 5 महीने का रहेगा। ऐसा संयोग बहुत कम बनता है जो चातुर्मास 4 नहीं 5 महीना का होता है। धर्म ग्रंथों में चातुर्मास से जुड़े कईं नियमों के बारे में बताया गया है।

36
दिन में सिर्फ एक बार करें भोजन
Image Credit : freepik

दिन में सिर्फ एक बार करें भोजन

धर्म ग्रंथों में बताए गए नियमों के अनुसार, चातुर्मास में सिर्फ एक ही समय भोजन करना चाहिए। इसके पीछे कारण है कि वर्षाकाल में हमारी भोजन पचाने की शक्ति कम हो जाती है और अधिक भोजन हमारे लिए परेशानी का कारण बन सकता है। इसलिए चातुर्मास में दिन में सिर्फ 1 ही समय भोजन करने का नियम बनाया गया है।

46
हरी सब्जियां खाने से बचें
Image Credit : freepik

हरी सब्जियां खाने से बचें

चातुर्मास के दौरान हरी सब्जियां खाने से बचना चाहिए, ये नियम भी धर्म ग्रंथों में बताया गया है। इसके पीछे की वजह भी वैज्ञानिक है, उसके अनुसार, चातुर्मास में बारिश होने से काफी अधिक नमी हो जाती है, जिसके कारण हरी सब्जियों पर बहुत तेजी से बैक्टीरियां और वायरस पनपने लगते हैं। यही सब्जियां हम खाएंगे तो सेहत खराब हो सकती है।

56
दूध-दही से भी बनाएं दूरी
Image Credit : freepik

दूध-दही से भी बनाएं दूरी

चातुर्मास में दूध-दही से भी दूरी बनाकर रखें यानी इनका सेवन भी न करें। कारण ये है कि जो घास दुधारु पशु इस दौरान खाते हैं, उनमें कई बैक्टीरिया और वायरस होते हैं। इसका प्रभाव उनके दूध में भी होता है। जब इसी दूध-दही का सेवन हम करते हैं तो इसका असर हमारी सेहत पर भी हो सकता है।

66
तामसिक भोजन से भी बचें
Image Credit : freepik

तामसिक भोजन से भी बचें

धर्म ग्रंथों में चातुर्मास को तप और संयम का समय बताया गया है। इस दौरान तामसिक चीजें जैसे मांस, लहसुन, प्याज और अदरक आदि चीजें भी नहीं खानी चाहिए। इससे भी शरीर में रोग उत्पन्न होने की आशंका बनी रहती है। साथ ही इन चार महीनों में नशीली चीजों जैसे शराब, सिगरटे और तंबाकू आदि भी दूर रहना चाहिए।


ये भी पढ़ें-

Jagannath Rath Yatra 2023: क्यों निकाली जाती है भगवान जगन्नाथ की रथयात्रा, कैसे शुरू हुई ये परंपरा?


Jagannath Rath Yatra 2023: आंखों पर पट्टी बांधकर बदलते हैं भगवान जगन्नाथ की प्रतिमा, क्या है ब्रह्म पदार्थ जिसे आज तक कोई नहीं देख पाया?


Disclaimer : इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया जगत में इनके पास 19 साल से ज्यादा का अनुभव है। वर्तमान समय में ये एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़कर धर्म-आध्यात्म बीट पर काम कर रहे हैं। करियर की शुरुआत इन्होंने स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की थी। इसके बाद वह दैनिक भास्कर प्रिंट उज्जैन में वाणिज्य डेस्क प्रभारी रहे और 2010-2019 तक दैनिक भास्कर डिजिटल में धर्म डेस्क पर काम किया। इन्हें महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। इनके पास जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक की डिग्री है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved