27 October 2025 Ka Panchang: 27 अक्टूबर, सोमवार को छठ पूजा का तीसरा दिन रहेगा। इस दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाएगा। मंगल राशि परिवर्तन भी करेगा। जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त व अन्य जानकारी।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 27 अक्टूबर 2025, रविवार को कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि पूरे दिन रहेगी। ये छठ पूजा का तीसरा दिन रहेगा। इस दिन शाम को डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है। बिहार, उत्तर प्रदेश आदि स्थानों पर इस दिन नदी के तट पर भक्तों की भीड़ उमड़ती है। इस दिन सूर्यदेव के साथ षष्ठी देवी की पूजा भी का जाती है। आगे पंचांग से जानें दिन भर के शुभ मुहूर्त, दिशा शूल और राहुकाल की टाइमिंग…

ये भी पढ़ें-
Chhath Upay: छठ पूजा के 5 उपाय, जो चमका सकते हैं आपकी किस्मत

छठ पूजा 2025 अर्ध्य का समय

27 अक्टूबर को छठ पूजा का तीसरा दिन रहेगा। इस दिन डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है। इसके लिए शुभ मुहूर्त शाम 05 बजकर 40 मिनिट से शुरू होगा जो सूर्यास्त तक रहेगा।

ये भी पढ़ें-
Gopashtami 2025: कब है गोपाष्टमी, इस दिन क्यों करें गायों की पूजा? जानें मंत्र-मुहूर्त और आरती

27 अक्टूबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

सोमवार को मंगल तुला से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। इस दिन चंद्रमा धनु राशि में, सूर्य और बुध तुला राशि में, शुक्र कन्या राशि में, शनि मीन राशि में और राहु कुंभ राशि में, गुरु ग्रह कर्क राशि में और केतु सिंह राशि में रहेगा।

सोमवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (27 October 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, सोमवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। यदि मजबूरी में यात्रा करनी पड़े तो शीशे में अपना चेहरा देखकर या कोई भी पुष्प खा कर घर से निकलना चाहिए। इस दिन राहुकाल सुबह 07 बजकर 57 मिनिट से 09 बजकर 22 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

27 अक्टूबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082
मास- कार्तिक
पक्ष- शुक्ल
दिन- सोमवार
ऋतु- शरद
नक्षत्र- मूल और पूर्वाषाढ़ा
करण- कौलव और तैतिल
सूर्योदय - 6:33 AM
सूर्यास्त - 5:48 PM
चन्द्रोदय - Oct 27 11:26 AM
चन्द्रास्त - Oct 27 10:03 PM

27 अक्टूबर 2025 के शुभ मुहूर्त (27 October 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 06:33 से 07:57 तक
सुबह 09:22 से 10:46 तक
दोपहर 11:48 से 12:33 तक
दोपहर 01:35 से 02:59 तक
शाम 04:23 से 05:47 तक

27 अक्टूबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 10:46 AM – 12:10 PM
कुलिक - 1:35 PM – 2:59 PM
दुर्मुहूर्त - 12:33 PM – 01:18 PM और 02:48 PM – 03:33 PM
वर्ज्यम् - 11:39 AM – 01:26 PM और 11:58 PM – 01:43 AM


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।