December 2025 Muhurat: दिसंबर 2025 में भी शुभ कार्य जैसे विवाह, गृह प्रवेश आदि शुभ कार्य किए जा सकते हैं। इस महीने में शुक्र अस्त होने से और खर मास होने के चलते मुहूर्त की संख्या बहुत कम रहेगी।

December 2025 Muhurat Details: हिंदू धर्म में हर शुभ कार्य मुहूर्त देखकर करने की परंपरा है। साल 2025 के अंतिम महीने दिसंबर में मांगलिक कामों जैसे विवाह, गृह प्रवेश आदि के लिए बहुत कम मुहूर्त हैं लेकिन वाहन और संपत्ति खरीदी के मुहूर्त की संख्या अधिक है। इस महीने में शुक्र अस्त होने के बाद विवाह नहीं किए जा सकेंगे, वहीं खर मास के दौरान भी शुभ कामों पर रोक रहेगी। आगे जानिए दिसंबर 2025 में विवाह, गृह प्रवेश, वाहन व संपत्ति खरीदी आदि के लिए कितने शुभ मुहूर्त हैं…

ये भी पढ़ें-
Money Line in palm: क्या आपकी हथेली में भी है धन रेखा, कैसे पहचानें इसे? जानें 5 फैक्ट

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

दिसंबर 2025 विवाह मुहूर्त

पंचांगों के अनुसार इस महीने विवाह के सिर्फ 3 शुभ मुहूर्त रहेंगे- 4, 5 और 6 दिसंबर। चूंकि 8 दिसंबर को शुक्र अस्त हो जाएगा और इसके बाद 16 दिसंबर से खर मास भी शुरू हो जाएगा, जिसके चलते शेष दिनों में विवाह के मुहूर्त नहीं है।

ये भी पढ़ें-
Ram Mandir Ayodhya: अयोध्या राम मंदिर में 25 नवंबर को ही धर्म ध्वज की स्थापना क्यों?

दिसंबर 2025 गृह प्रवेश मुहूर्त

इस महीने गृह प्रवेश के लिए भी अधिक मुहूर्त नहीं है। इसका कारण भी शुक्र ग्रह का अस्त होना और खर मास है। दिसंबर में गृह प्रवेश के लिए भी सिर्फ 3 ही शुभ मुहूर्त निकल रहे हैं, जिनकी डिटेल इस प्रकार है-1, 5 और 6 दिसंबर।

दिसंबर 2025 संपत्ति खरीदी मुहूर्त

अगर आप साल के अंतिम महीने दिसंबर में संपत्ति जैसे मकान, दुकान, फ्लैट, खेती की जमीन या फिर कोई अन्य जमीन-जायदाद खरीदा चाहते हैं तो इसके लिए 5 शुभ मुहूर्त हैं- 5, 11, 18, 19 और 26।

दिसंबर 2025 वाहन खरीदी मुहूर्त

इस महीने सबसे ज्यादा मुहूर्त वाहन खरीदी की हैं, जिनकी संख्या 12 है। यानी इस महीने वाहन खरीदने के लिए आपको ज्यादा इंतजार करने की जरूरत नहीं है। नोट कीजिए इस महीने के वाहन खरीदी के शुभ मुहूर्त- 1, 4, 5, 7, 8, 14, 15, 17, 24, 25, 26 और 28।

दिसंबर 2025 बिजनेस डील मुहूर्त

अगर दिसंबर में आप कोई बड़ी बिजनेस डील करना चाहते हैं और इसके लिए शुभ मुहूर्त का चयन करना चाहते हैं तो नीचे बताए किसी भी मुहूर्त में आप ये काम कर सकते हैं। इससे आपको बिजनेस में फायदा ही फायदा होगा। ये हैं बिजनेस डील के शुभ मुहूर्त- 4, 5, 6, 12, 14, 22 और 28।


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।