Diwali Upay 2024: तंत्र शास्त्र में दिवाली की रात को कालरात्रि कहते हैं। इस रात को की गई पूजा, उपाय आदि जल्दी ही सिद्ध हो जाते हैं। दिवाली का रात यदि राशि अनुसार मंत्रों का जाप किया जाए तो हर परेशानी दूर हो सकती है। 

Rashi Anusar Lakshmi Mantra: इस बार 31 अक्टूबर, गुरुवार को दिवाली मनाई जाएगी। तंत्र शास्त्र में दिवाली की रात का विशेष महत्व बताया गया है, इसे कालरात्रि भी कहते हैं। मान्यता है कि दिवाली की रात यदि कोई उपाय, पूजा आदि की जाए तो उसका फल बहुत ही जल्दी मिलता है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, दिवाली की रात राशि अनुसार मंत्रों का जाप करने से दुर्भाग्य दूर होता है और धन लाभ के योग बनते हैं। आगे जानिए राशि अनुसार मंत्र और उनके जाप की विधि…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. मेष राशि
मंत्र- ऊं ऐं क्लीं सौ:

2. वृषभ राशि
मंत्र- ऊं ऐं क्लीं श्रीं

3. मिथुन राशि
मंत्र- ऊं क्ली ऐं सौ:

4. कर्क राशि
मंत्र- ऊं ऐं क्ली श्रीं

5. सिंह राशि
मंत्र- ऊं ह्रीं श्रीं सौ:

6. कन्या राशि
मंत्र- ऊं श्रीं ऐं सौ:

7. तुला राशि
मंत्र- ऊं ह्रीं श्रीं सौं

8. वृश्चिक राशि
मंत्र- ऊं ऐं क्लीं सौ:

9. धनु राशि
मंत्र- ऊं ह्रीं क्लीं सौ:

10. मकर राशि
मंत्र- ऊं ह्रीं क्लीं ह्रीं श्रीं सौ:

11. कुंभ राशि
मंत्र- ऊं ह्रीं ऐं क्लीं श्रीं

12 मीन राशि
मंत्र- ऊं ह्रीं क्लीं सौ:

इस विधि से करें मंत्र जाप…

1. दीपावली की रात 12 बजे के स्नान आदि करने के बाद साफ कपड़े पहनें। मंत्र जाप के लिए स्फटिक की माला का उपयोग करें।
2. कुशा के आसन पर बैठकर ही मंत्र जाप करें। सामने देवी लक्ष्मी की तस्वीर या चित्र जरूर होना चाहिए।
3. मंत्र जाप शुरू करने से पहले गाय के शुद्ध घी का दीपक जलाएं। ये दीपक मंत्र जाप तक जलते रहना चाहिए।
4. कम से कम 11 माला का जाप अवश्य करें। एक माला यानी 108 बार। तभी इस उपाय का पूरा फल मिलता है।
5. मंत्र जाप के बाद देवी लक्ष्मी से धन-धान्य आदि के लिए प्रार्थना करें। आपकी कामना जल्दी ही पूरी होगी।


ये भी पढ़ें-

Diwali 2024: दिवाली पर लक्ष्मी पूजा करते समय क्यों लिखते हैं ‘शुभ-लाभ’?


Diwali 2024: पूजा के बाद कैसे करें देवी लक्ष्मी की आरती? जानें पूरी विधि


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।