MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • राष्ट्रीय
  • वेब स्टोरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • सरकारी योजनाएं
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
  • फोटो
  • Home
  • Religion
  • Spiritual
  • राशि अनुसार ये उपाय बना सकते हैं आपको मालामाल, दिवाली 2024 पर करें

राशि अनुसार ये उपाय बना सकते हैं आपको मालामाल, दिवाली 2024 पर करें

Diwali 2024: दिवाली पर राशि अनुसार उपाय करने से देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और अपने भक्तों की हर इच्छा पूरी करती है। ये उपाय करने से घर में सुख-समृद्धि भी बनी रहती है। 

4 Min read
Manish Meharele
Published : Oct 29 2024, 11:52 AM IST| Updated : Oct 31 2024, 08:37 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
113
दीपावली 31 अक्टूबर को
Image Credit : adobe stock

दीपावली 31 अक्टूबर को

इस बार दिवाली 31 अक्टूबर को मनाई जाएगी। तंत्र-मंत्र और ज्योतिष उपायों के लिए दीपावली की रात बहुत ही शुभ मानी गई है। दीपावली पर राशि अनुसार उपाय करना बहुत ही शुभ माना गया है। राशि अनुसार उपाय करने से हर व्यक्ति की मनोकामना जल्दी ही पूरी हो सकती है। साथ ही धन लाभ भी संभव है। आगे जानें राशि अनुसार क्या उपाय करें…

213
मेष राशि
Image Credit : adobe stock

मेष राशि

इस राशि के स्वामी मंगल हैं। दीपावली की रात इस राशि के लोग एक सफेद कपड़े में लाल चंदन और केसर बांधकर अपने धन स्थान यानी तिजोरी में रखें तो इससे देवी लक्ष्मी की कृपा इन पर बनी रहेगी। इनके घर में सुख-समृद्धि का वास होगा।

313
वृषभ राशि
Image Credit : adobe stock

वृषभ राशि

इस राशि के स्वामी शुक्रदेव हैं। इस राशि के लोग दीपावली पर देवी लक्ष्मी को कमल का फूल और कमल का इत्र चढ़ाएं। इससे देवी लक्ष्मी की कृपा इन पर हमेशा बनी रहेगी और धन लाभ के योग भी जल्दी ही बनेंगे।

413
मिथुन राशि
Image Credit : adobe stock

मिथुन राशि

इस राशि का स्वामी बुध ग्रह है। दीपावली की रात पूजन के समय दक्षिणावर्ती शंख की भी पूजा करें और इसे अपने पूजा स्थान पर स्थापित कर लें। रोज सुबह इसके दर्शन और पूजा करें। ये शंख बहुत ही शुभ फल देने वाला गया है। इसकी पूजा से आपकी आर्थिक स्थिति में जल्दी सुधार होगा।

513
कर्क राशि
Image Credit : adobe stock

कर्क राशि

इस राशि का स्वामी चंद्रमा है। इस राशि के लोग दिवाली की रात 12 बजे के बाद पीपल के पेड़ के नीचे सरसों के तेल का पंचमुखी दीपक जलाएं और देवी लक्ष्मी को अपने घर आने के लिए निमंत्रित करें। इससे आपके घर में देवी लक्ष्मी का वास हमेशा बना रहेगा।

613
सिंह राशि
Image Credit : adobe stock

सिंह राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह सूर्य है। इस राशि के लोग दीपावली की रात घर के मुख्य दरवाजे के दोनों ओर गाय के घी के दीपक जलाएं। इससे इनके घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहेगी और पैसों से संबंधित इनके सभी काम बनते चले जाएंगे।

713
कन्या राशि
Image Credit : adobe stock

कन्या राशि

इस राशि के स्वामी ग्रह बुध है। ये लोग दीपावली की रात कमलगट्टे की माला देवी महालक्ष्मी के गले में पहनाएं और अगली सुबह ये माला निकालकर एक लाल कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या गल्ले में रख दें। इससे आपकी हर परेशानी दूर हो सकती है।

813
तुला राशि
Image Credit : adobe stock

तुला राशि

इस राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है। इस राशि के लो दीपावली पर पीपल के पत्ते पर केसर से श्रीं श्रियै नम: लिखें और इसे अपने पर्स में इस तरह रखें कि ये किसी को दिखाई न दें। इस उपाय से जल्दी ही आपकी हर मनोकामना पूरी हो सकती है।

913
वृश्चिक राशि
Image Credit : adobe stock

वृश्चिक राशि

इस राशि के स्वामी मंगल हैं। ये लोग दीपावली पर देवी को लाल रंग के वस्त्र, चूड़ी, फल आदि चीजें चढ़ाएं। बाद में ये सभी चीजें किसी सुहागिन महिला को दान कर दें। इस उपाय से इनकी गरीबी जल्दी ही दूर हो सकती है।

1013
धनु राशि
Image Credit : adobe stock

धनु राशि

इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के लोग दीपावली पर देवी लक्ष्मी के केसर मिश्रित खीर का भोग लगाएं साथ ही पीले वस्त्र व चूड़ी आदि भी चढ़ाएं। इससे इनके जीवन में सुख-समृद्धि के योग बन सकते हैं। साथ ही ये हर तरह की परेशानी से दूर भी रहेंगे।

1113
मकर राशि
Image Credit : adobe stock

मकर राशि

इस राशि के स्वामी स्वयं शनिदेव हैं। ये लोग दीपावली की रात देवी लक्ष्मी की पूजा करने के बाद कनकधारा स्त्रोत या महालक्ष्मी स्त्रोत का पाठ विधि-विधान से करें। इससे इनके जीवन में चल रही परेशानियां धीरे-धीरे स्वयं ही समाप्त होती जाएंगी और धन लाभ के योग बनेंगे।

1213
कुंभ राशि
Image Credit : adobe stock

कुंभ राशि

इस राशि के स्वामी भी शनिदेव ही हैं। इस राशि के लोग देवी लक्ष्मी को डार्क रंग की मिठाई जैसे चॉकलेट बर्फी का भोग लगाएं। साथ ही कमलगट्टे की माला से इस मंत्र का जाप करें- ऊं ह्रीं ऐं क्लीं श्रीं। इससे इनके जीवन में खुशहाली और सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

1313
मीन राशि
Image Credit : adobe stock

मीन राशि

इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। इस राशि के वाले दीपावली पर देवी लक्ष्मी को कमल के फूल, नारियल अर्पित करें। साथ ही पीले रंग की मिठाई या केसरिया खीर का भोग लगाएं। इससे इनके जीवन में सौभाग्य बना रहेगा और हर तरह की पेरशानियों से छुटकारा मिलेगा।


ये भी पढ़ें-

Diwali 2024: देवी लक्ष्मी की कैसी तस्वीर-मूर्ति की पूजा करने से बचें?


Diwali 2024: लक्ष्मी पूजा में किस रंग से कपड़े पहनें-किस रंग के नहीं?


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो भी जानकारी दी गई है, वो ज्योतिषियों, पंचांग, धर्म ग्रंथों और मान्यताओं पर आधारित हैं। इन जानकारियों को आप तक पहुंचाने का हम सिर्फ एक माध्यम हैं। यूजर्स से निवेदन है कि वो इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।

About the Author

MM
Manish Meharele
मनीष मेहरेले। मीडिया में 19 साल का अनुभव, अभी एशियानेट न्यूज हिंदी के डिजिटल में काम कर रहे हैं। महाभारत, रामायण जैसे धार्मिक ग्रंथों का अच्छा ज्ञान है। ज्योतिष-हस्तरेखा, उपाय, वास्तु, कुंडली जैसे टॉपिक पर पकड़ है। यह जीव विज्ञान में बीएससी स्नातक हैं । करियर की शुरुआत स्थानीय अखबार दैनिक अवंतिका से की। 2010 से 2019 तक दैनिक भास्कर डॉट कॉम में धर्म डेस्क पर काम किया है।

Latest Videos
Recommended Stories
Related Stories
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2025 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved