10 October 2025 Ka Panchang: 10 अक्टूबर, शुक्रवार को करवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन सिद्धि, व्यातीपात, छत्र और मित्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे जानें चंद्रोदय का समय और पूजा का शुभ मुहूर्त।

Aaj Ke Shubh Muhurat: 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पूरे दिन रहेगी। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखेंगी। शुक्रवार को सिद्धि, व्यातीपात, छत्र और मित्र नाम के 4 शुभ-अशुभ योग दिन भर रहेंगे। आगे पंचांग से जानें कब होगा करवा चौथ का चंद्रोदय, कौन-सा ग्रह किस राशि में रहेगा, शुभ-अशुभ समय और राहुकाल की टाइमिंग की डिटेल…

ये भी पढ़ें-
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर कब निकलेगा चंद्रमा? जानें पूजा विधि, मुहूर्त, आरती और कथा

करवा चौथ 2025 शुभ मुहूर्त

करवा चौथ पर भगवान श्रीगणेश की पूजा के लिए शुभ मुहूर्त शाम 07 बजकर 49 मिनिट से 09 बजकर 45 मिनिट तक रहेगा। चंद्रोदय रात 08 बजकर 33 मिनिट के लगभग होगा। चंद्रमा की पूजा के बाद ही महिलाओं का व्रत पूर्ण होता है। अलग-अलग शहरों में चंद्रमा उदय के समय में आंशिक अंतर आ सकता है।

ये भी पढ़ें-
Karwa Chauth 2025: क्या करवा चौथ का व्रत कुंवारी लड़कियां कर सकती हैं?

10 अक्टूबर 2025 को ग्रहों की स्थिति

शुक्रवार को कन्या राशि में शुक्र और सूर्य की युति बनेगी। ज्योतिष शास्त्र में शुक्र और सूर्य की युति को मिला-जुला फल देने वाला बताया गया है। इस दिन चंद्रमा वृष राशि में, शनि मीन राशि में, राहु कुंभ राशि में, बुध तुला राशि में, शुक्र और केतु सिंह राशि में, मंगल तुला राशि में और गुरु मिथुन राशि में रहेगा।

शुक्रवार को किस दिशा में यात्रा न करें? (10 October 2025 Disha Shul)

दिशा शूल के अनुसार, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें। इस दिन राहुकाल सुबह 10 बजकर 46 मिनिट से शुरू होगा जो दोपहर 12 बजकर 13 मिनिट तक रहेगा। राहुकाल में कोई भी शुभ काम न करें।

10 अक्टूबर 2025 सूर्य-चंद्रमा उदय का समय

विक्रम संवत- 2082 
मास- कार्तिक 
पक्ष- कृष्ण 
दिन- शुक्रवार 
ऋतु- शरद 
नक्षत्र- कृत्तिका और रोहिणी 
करण- बव और बालव 
सूर्योदय - 6:25 AM 
सूर्यास्त - 6:02 PM 
चन्द्रोदय - Oct 10 8:33 PM 
चन्द्रास्त - Oct 11 10:49 AM

10 अक्टूबर 2025 के शुभ मुहूर्त (10 October 2025 Ke Shubh Muhurat)

सुबह 06:25 से 07:52 तक 
सुबह 07:52 से 09:19 तक 
दोपहर 11:50 से 12:37 तक 
दोपहर 12:13 से 01:40 तक 
शाम 04:34 से 06:01 तक

10 अक्टूबर 2025 का अशुभ समय (इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें)

यम गण्ड - 3:07 PM – 4:34 PM 
कुलिक - 7:52 AM – 9:19 AM 
दुर्मुहूर्त - 08:44 AM – 09:31 AM, 12:37 PM – 01:23 PM 
वर्ज्यम् - 06:46 AM – 08:12 AM


Disclaimer 
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो धर्म ग्रंथों, विद्वानों और ज्योतिषियों से ली गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।