Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ 2025 चल रहा है। इस महाकुंभ में अब तक 4 स्नान हो चुके हैं। शेष 2 स्नान होना अभी बाकी है। महाकुंभ का अगला स्नान माघी पूर्णिमा पर होगा। जानें कब है माघी पूर्णिमा 2025? 

Maghi Purnima 2025: प्रयागराज में 13 जनवरी से महाकुंभ 2025 की शुरूआत हुई थी। ये महाकुंभ 26 फरवरी तक चलेगा। महाकुंभ में रोज लाखों भक्त पवित्र संगम स्थान पर डुबकी लगा रहे हैं। अब तक महाकुंभ में 4 स्नान हो चुके हैं। शेष 2 स्नान होना अभी बाकी है। इनमें से एक स्नान माघी पूर्णिमा पर तो दूसरा महाशिवरात्रि पर होगा। माघी पूर्णिमा का महत्व अनेक धर्म ग्रंथों में बताया गया है। जानें कब है माघी पूर्णिमा और स्नान के शुभ मुहूर्त…

ये हैं वो 4 श्मशान जहां अघोरी करते हैं शव और श्मशान साधना

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कब है माघी पूर्णिमा 2025?

पंचांग के अनुसार, माघ मास की पूर्णिमा तिथि 11 फरवरी, मंगलवार की शाम 06 बजकर 55 मिनिट से शुरू होगी, जो 12 फरवरी, बुधवार की शाम 07 बजकर 23 मिनिट तक रहेगी। चूंकि पूर्णिमा तिथि का सूर्योदय 12 फरवरी को होगा, इसलिए इसी दिन माघी पूर्णिमा का स्नान किया जाएगा। साथ ही पूर्णिमा से जुड़े पूजा-पाठ, उपाय आदि भी इसी दिन किए जाएंगे। माघी पूर्णिमा पर ही एक महीने से चल रहा कल्पवास भी समाप्त हो जाएगा।

माघी पूर्णिमा पर बनेंगे ये शुभ योग

12 फरवरी यानी माघी पूर्णिमा पर कईं शुभ योग बनेंगे, जिसके चलते इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. प्रवीण द्विवेदी के अनुसार, माघी पूर्णिमा पर शोभन नाम का योग दिन भर रहेगा। इसके अलावा सर्वार्थसिद्धि और सौभाग्य योग भी इस दिन सुबह कुछ देर के लिए रहेंगे। इसी दिन सूर्य मकर से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा। जिसके चलते इस पर्व का महत्व और भी बढ़ गया है।

ये हैं शुभ माघी पूर्णिमा के शुभ मुहूर्त

12 फरवरी, बुधवार को माघी पूर्णिमा पर वैसे तो दिन भर महाकुंभ 2025 का स्नान किया जा सकता है, लेकिन ये स्नान यदि शुभ मुहूर्त में किया जाए विशेष फल देने वाला माना जाता है। जानिए माघी पूर्णिमा 2025 के शुभ मुहूर्त…
- सुबह 07:05 से 08:29 तक
- सुबह 08:29 से 09:53 तक
- सुबह 11:17 से दोपहर 12:41 तक
- दोपहर 03:29 से शाम 04:53 तक
- शाम 04:53 से 06:17 तक
- शाम 07:53 से रात 09:28 तक


ये भी पढ़ें-

भूटान नरेश ने महाकुंभ में लगाई पवित्र डुबकी,भारत-भूटान रिश्तों को मिली नई ऊंचाई


होली पर होगा साल 2025 का पहला चंद्र ग्रहण, जानें पूजा कर पाएंगे या नहीं?


Disclaimer
इस आर्टिकल में जो जानकारी है, वो ज्योतिषियों द्वारा बताई गईं हैं। हम सिर्फ इस जानकारी को आप तक पहुंचाने का एक माध्यम हैं। यूजर्स इन जानकारियों को सिर्फ सूचना ही मानें।